लिफ्ट मांगने के बहाने लूटपाट करनेवालों पर शिकंजा

पिंपरी : समाचार ऑनलाइन – पुणे मुंबई महामार्ग पर पिछले कुछ दिनों में लिफ्ट मांगने के बहाने लूटमार करने के कई मामले सामने आए हैं। देहूरोड पुलिस ने इस मामले में महाराष्ट्र के बुलढाणा परिसर से 2 आरोपी समेत एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। गिरफ्तार आरोपियों में पवन प्रकाश कडाले (21, निवासी म्हेत्रेबस्ती, चिखली. मूल निवासी लोणार, बुलढाणा), संतोष अशोक इंगवले (निवासी सरस्वती, लोणार, बुलढाणा) शामिल हैं।
देहूरोड थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मनीष कल्याणकर से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुणे मुंबई महामार्ग और मुंबई बैंगलोर महामार्ग पर कुछ शातिर बदमाश लिफ्ट मांगकर लूटमार करते थे। 12 नवंबर के दिन चार बदमाश ने एक शख्स को लिफ्ट मांगकर हत्यारों नौक पर लूट लिया था। आरोपियों ने अलग अलग जगह चुराए हुए क्रेडिट कार्ड से 2 लाख रुपए के सोने चांदी के जेवर की खरीदारी की, पुलिस को इस बात की भनक लगने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई।
पुलिस कमर्चारियों प्रमोद उगले को आरोपियों के बारे में मुखबिर द्वारा जानकारी प्राप्त हुई, और पुलिस ने महाराष्ट्र के बुलढाणा शहर परिसर से दो आरोपियों समेत एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। आरोपियों से देहुरोड, शिरूर, शिक्रापुर, परिसर में हुए पांच मामले उजागर हुए है। आरोपियों से एक इंडिका कार और तीन लाख 50 हजार रुपयों के माल बरामद किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने सभी चोरी और लूटमार के मामले कबूल किए। इसके अलावा अविनाश शिंदे नामक अपने अन्य एक साथी के बारे में पुलिस को जानकारी दी, देहुरोड़ पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी है।