प्रसिध्द वैज्ञानिक डॉ. श्याम तिलक का पुणे में निधन

पुणे : समाचार ऑनलाइन – प्रसिध्द वैज्ञानिक, लेखक तथा भारतीय वायुजीव शास्त्रज्ञ सोसायटी के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. श्याम त्रिंबक तिलक का पुणे में निधन हुआ। वे 88 वर्ष के थे। नवी पेठ स्थित वैकुंठ श्मशान भूमि में उनके अंतिम संस्कार किए गए।

डॉ. तिलक ने वायुजीव विज्ञान इस नए से विकसित हुए वैज्ञानिक शाखा का पूरी जिंदगी प्रसार और प्रचार किया। वर्ष 1990 मंे औरंगाबाद स्थित मराठवाड़ा विश्वविद्यालय से वनस्पति विज्ञान विभाग प्रमुख पद से स्वेच्छा निवृत्ति लेकर उन्होंने अनुसंधान कार्य शुरू किया। वर्ष 1995 से 1998 के दौरान उन्होंने भारती विद्यापीठ में प्रकल्प संचालक के तौर पर कार्य किया। उन्होंने इस क्षेत्र के लिए दिए हुए योगदान के चलते उन्हें कई राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था।

वर्ष 1972 में तिलक एअर सैम्पलर यह स्वदेश निर्मित यंत्र के लिए उन्हें राष्ट्रपति वी. वी. गिरी के हाथों गौरन्वित भी किया गया था। विविध विश्वविद्यालयों में उन्होंने वायुजीव विज्ञान अनुसंधान केन्द्र की स्थापना की। उनके मार्गदर्शन में 80 विद्यार्थियों ने पी.एचडी उपाधि प्राप्त की। उनके 11 पुस्तक तथा 250 शोधनिबंध प्रकाशित हुए हैं। मराठी भाषा में उनके दस ग्रंथ भी प्रकाशित हुए हैं और दो पुस्तक जल्द ही प्रकाशित होंगी।