Savitribai Phule Pune University | पुणे विश्वविद्यालय के कुलपति बेचेंगे अपनी कार; ऐसा क्यों… बताया उन्होंने

पुणे (Pune News) : आपको अगर समय पर बस सेवा मिली तो क्या करेंगे, ऐसा पूछते ही सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय (Savitribai Phule Pune University) के कुलपति डॉ. नितीन करमलकर (Dr. Nitin Karmalkar) ने एक भी पल का इंतजार किए बिना कहा’… तो मैं अपनी कार बेच दूंगा और बस से सफर (Savitribai Phule Pune University) करना शुरू करूंगा’ ऐसा बयान दिया।

 

पीएमपीएल (PMPL) को लेकर सर्वेक्षण के मौके पर उन्होंने ऐसा कहा। सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय (Savitribai Phule Pune University) व पीएमपीएल के बीच हाल ही में एक कॉन्ट्रैक्ट हुआ। इसके अनुसार विश्वविद्यालय के छात्र बस सेवा की समस्या के संबंध में सर्वेक्षण कर रहे हैं। विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग (Department of Sociology) व क्रांतिज्योती सावित्रीबाई फुले स्त्री अभ्यास केंद्र के कुल 20 छात्र विविध एज ग्रुप के साथ ही विविध आर्थिक स्तर पर लोगों का पीएमपीएल सुविधा (PMPL facility) को लेकर सर्वेक्षण कर रहे हैं। बुधवार को छात्रा मधुरा गुंजाल ने कुलपति से सवाल पूछते हुए यह जानकारी ली। उस समय करमलकर ने ऐसा कहा।

 

सार्वजनिक यातायात अभी जैसा है उससे और अधिक सक्षम हुआ तो व्यक्तिगत वाहन कम होंगे और इसका फायदा पर्यावरण को होगा। इस काम के लिए विश्वविद्यालय के छात्रों भी भागीदारी है यह बहुत ही सराहनीय बात है, ऐसा करमलकर है।

 

पुणे शहर के 3 हजार व पिंपरी चिंचवड (Pimpri Chinchwad) शहर के दो हजार लोगों के माध्यम से यह सर्वेक्षण किया जा रहा है। इसमें सार्वजनिक बस से सफर करने के दौरान आनेवाली परेशानी जानने के साथ नई सुविधाओं के बारे में भी लोगों का मत पूछा जा रहा है।

यह सर्वेक्षण समाजशास्त्र विभाग की प्रमुख डॉ. श्रुती तांबे (Dr. Shruti Tambe) और क्रांतिज्योती सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय स्त्री अभ्यास केंद्र संचालक डॉ. अनघा तांबे (Dr. Anagha Tambe) की पहल से हो रहा है।

 

 

 

Pune Corporation | दो लाख रुपए मानदेय के रूप में दिए जाने के बाद भी नहीं मिल रहे परिवहन योजनाकार

Police Inspector Transfer | ट्रांसफर हुए ”इन 10 पुलिस निरीक्षकों की पुणे आयुक्तालय में नियुक्ति