Satara News : पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण की पत्नी गिरफ्तार

सतारा : ऑनलाइन टीम – देश भर में पुछले कुछ महीनों से कृषि कानूनों को लेकर विरोध हो रहा है। गाजीपुर बॉर्डर पर किसान दिन रात धरना दे रहे है। यहां सैकड़ों किसान मौजूद है। इस बीच आज किसानों का देशभर में चक्का जाम है। इसे लेकर अब पुलिस प्रशासन भी अलर्ट पर है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अलावा किसानों ने आज देशभर में चक्का जाम का ऐलान किया है। इधर महाराष्ट्र में भी चक्का जाम का नजारा दिखा।

दरअसल महाराष्ट्र के पुर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता पृथ्वीराज चव्हाण की पत्नी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पूर्व सीएम की पत्नी सत्त्वशीला चव्हाण को पुलिस ने सातारा जिले के कराड तालुके में हिरासत में लिया है। कृषि कानूनों के खिलाफ़ चल रहे आंदोलन में वे शामिल हुई थीं। महाराष्ट्र के किसान भी बड़ी तादाद में चक्का जाम किये। कराड में चल रहे ऐसे ही एक चक्का जाम में सत्त्वशीला चव्हाण शामिल हुई थीं। इस दौरान ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

बता दें कि दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में सातारा के बॉम्बे रेस्टोरेंट चौक में बहुत से किसान संगठन सामने आए हैं। वहां के किसानों ने भी आंदोलन को समर्थन देते हुए आज चक्का जाम किया। सातारा जिला महिला संगठन, वंचित बहुजन आघाडी, शिवसेना, स्वाभिमानी शेतकरी संघटना, राष्ट्रीय कांग्रेस महिला आघाडी जैसे संगठनों ने केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ अपना विरोध जताया।