Satara | महाराष्ट्र के सातारा जिले में भूस्खलन, पुरे गांव को कही और शिफ्ट करने का आदेश ; ग्रामीणों में घबराहट 

 

सातारा, 23 जुलाई : (Satara) सातारा जिले के पाटण तालुका के गुंजाली नामक गांव में भूस्खलन (landslide) की घटना घटी है।  इस घटना में पुरे गांव (Satara) के फंसे होने  की जानकारी मिली है।  इस पुरे गांव को तुरंत कही और शिफ्ट करने का आदेश प्रशासन (order administration) ने दिया है। लेकिन इससे पहले ही  गांव के अधिकांश ग्रामीण फ़िलहाल गांव छोड़कर सुरक्षित स्थानों में चले गए है।

सातारा जिले के गुंजाली में अचानक जमीन खिसकने की घटना घटी है।  शुरुआत में आखिर क्या हुआ यह किसी को समझ नहीं आया।  लेकिन जब जमीन खिसकने लगी तब ग्रामीणों में डर का माहौल छा गया।  गांव के लोग जैसे तैसे भागने लगे और अफरा-तफरी की स्थिति बन गई थी।  अब तक इस घटना में किसी के मौत की खबर नहीं आई है लेकिन काफी घबराहट फ़ैल गई है।
ग्रामीणों को शिफ्ट करने का आदेश 
इस गांव के सभी नागरिकों को कही और शिफ्ट करने का आदेश प्रशासन ने दिया है।  भूस्खलन की यह घटना भूगर्भ में बड़ी हलचल का परिणाम है।  इस तरह की घटना एक बार  घटने के बाद उसका बार-बार परिणाम सामने आने की संभावना है।  और भी कई जगहों पर भूस्खलन की आशंका रहती है।  कही इस तरह की घटना नहीं घटे इसलिए सतर्कता के तौर पर गांव के सभी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने का आदेश दिया गया है।  लेकिन प्रशासन के हरकत में आने से पहले ही अधिकांश ग्रामीण गांव को छोड़कर जा चुके है।

 

Pune Crime | पुणे के आंबेगांव पठार में 16 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार, फोटो वायरल करने की धमकी 

एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार (rape) कर उसकी फोटो वायरल (Photo viral) करने की धमकी देने की घटना (Pune Crime) सामने आई है।  इस मामले में पीड़ित लड़की ने खड़क पुलिस स्टेशन (khadak police station) में शिकायत दर्ज कराई है।  इसके बाद पुलिस ने आरोपी पर पॉस्को (Posco) के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है।