Satara Flood | महाराष्ट्र : सातारा जिले में मृतकों की संख्या 37 हुई, अभी भी 5 लोग लापता

सातारा : पुणे समाचार ऑनलाइन (Punesamachar Online) –  satara flood | सातारा जिले में कई जगहों पर चट्टान खिसकने, बाढ़ (satara flood) के पानी और अतिवृष्टि  (Heavy Rain) की वजह से घटी दुर्घटनाओं में अब तक 37 लोगों की मौत (37 people died) हो चुकी है जबकि पांच लोग अभी भी लापता है। सातारा जिले के विभिन्न जगहों पर मददकार्य, सर्च ऑपरेशन और बचाव कार्य तेज़ी से चल रहा है। यह जानकारी जिला प्रशासन ने दी है। satara flood a total of 37 people died in satara district due to landslide floods and other rain related incidents

सातारा जिले में हुई अतिवृष्टि की वजह से वाई, पाटण, महाबलेश्वर, सातार, जावली तालुका में भूस्खलन में 26, छत से गिरने से एक, चट्टान खिसकने से 2 और बाढ़ के पानी में 8 लोगों की मौत हो गई। इस तरह से कुल 37 लोगों के मरने की जानकारी जिलाधिकारी शेखर सिंह ने दी है। वाई तालुका में तीन लोग, जावली तालुका में चार, पाटण तालुका में 27, सातारा तालुका में दो और महाबलेश्वर तालुका में एक व्यक्ति की मौत हुई है।

वाई तालुका के कोंढवले में 2 महिलाओं की भूस्खलन के कारण जबकि एक पुरुष की छत से गिरने से मौत हो गई। जावली तालुका के रेंगडी में 2 महिला व वातंवे में एक पुरुष और मेढ़ा में एक पुरुष की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई। पाटण तालुका के बोंदी में एक पुरुष, जवळ के एक पुरुष की बाढ़ के पानी में मौत हो गई। मंद्रुलकोले में एक पुरुष की चट्टान खिसकने से मौत हो गई।

आंबेघर तर्फ मरली में 5 पुरुषों और 6 महिला जबकि काहीर में एक महिला की भूस्खलन में मौत हो गई।
रिसवड में 2 पुरुष और 2 महिला की भूस्खलन में मौत हो गई. महाबलेश्वर तालुका के घावरी में एक पुरुष की चट्टान खिसकने से मौत हो गई।

Web Title : satara flood a total of 37 people died in satara district due to landslide floods and other rain related incidents

Mumbai Police Recruitment 2021 | मुंबई पुलिस दल में लॉ ऑफिसर की भर्ती, जानें आवेदन करने की अंतिम तारीख

Yavatmal Crime | महाराष्ट्र : यवतमाल में दिन-दहाड़े फायरिंग से सनसनी ! पुसद में सिर में गोली लगने से मेकैनिकल इंजीनियर युवक की मौत

Maval News | शॉकिंग ! पुणे के कुसगांव में डूब रहे बेटों को बचाने के लिए पिता पानी में कूदा, दो बेटों सहित पिता की डूबने से मौत