Satara Crime | सातारा में एकतरफा प्यार में घर में घुसकर युवती की हत्या

चाफल (सातारा) : एकतरफा प्यार में प्रेमी ने दिनदहाड़े युवती के घर में (Satara Crime) घुसकर उसपर चाकू से हमला (Attack) कर उसकी नृशंस हत्या (Murder) कर दी। यह चौंकानेवाली घटना (Satara Crime) गुरुवार सुबह साढ़े 11 बजे के आसपास पाटण (Patan) तालुके के एक गांव में हुई।

 

मृत लड़की 17 साल की है। 10वीं उत्तीर्ण होने के बाद उसने 11वीं में प्रवेश लिया था। अनिकेत मोरे (Aniket More) (उम्र 20, नि. शिरंबे, कोरेगांव) उस लड़की से एकतरफा प्यार करता था। गुरुवार सुबह संबंधित लड़की घर में टीवी देख रही थी, वहीं उसकी बहन आंगन में खेल रही थी और मां बाहर गई थी। तभी अनिकेत लड़की के घर में आया। बिना कुछ सोचेसमझे उसने लड़की का मुंह दबाया और धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया।

 

लड़की खून से लथपथ गिर पड़ी और युवक घर से फरार हो गया। हत्या के बाद संदिग्ध आरोपी अनिकेत ने खुद मल्हारपेठ थाने (Malharpeth Police Station) में हाजिर होकर हत्या (Murder) की बात कबूली। इस बीच कई दिन पहले लड़की की मां से मिल कर शादी की बात की थी लेकिन उनके द्वारा मना करने के बाद  उसने यह कदम उठाया।

 

 

Pune Crime | दिन में बंद घरों की करते थे रेकी, रात में करते थे सेंधमारी; क्राइम ब्रांच दवारा दो सगे भाई गिरफ्तार

Pune Police | पुणे पुलिस ने हफ्ताखोरों को किया गिरफ्तार, बिल्डर और उद्योगपति से मांगा था हफ्ता