भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ की पश्चिम महाराष्ट्र संयोजक बनीं संजीवनी पांडे

पिंपरी। भारतीय जनता पार्टी के आर्थिक प्रकोष्ठ के  पश्चिम महाराष्ट्र संयोजक पद पर पिंपरी चिंचवड की भाजपा कार्यकर्ता प्रो. संजीवनी पांडे की नियुक्ति की गई है। महाराष्ट्र प्रदेश आर्थिक प्रकोष्ठ के संयोजक मिलिंद कानडे, प्रकोष्ठ प्रभारी सांसद मनोज कोटक ने पांडे के नियुक्ति की घोषणा की है। हालिया उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा गया है।
 
संजीवनी पांडे मैनेजमेंट फैकल्टी हैं और चिंचवड के प्रतिभा कॉलेज में प्राध्यापिका के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें तकरीबन 15 साल का नामी गिरामी कंपनियों में टॉप मैनेजमेंट लेवल पर काम करने का प्रदीर्घ अनुभव है। बीते कई साल से वह शहर के  शैक्षिक, सामाजिक कार्य में सक्रिय हैं। उनके काम, कार्पोरट के अनुभव और संगठनात्मक कौशल को ध्यान में लेकर भाजपा ने उनपर आर्थिक प्रकोष्ठ के पश्चिम महाराष्ट्र संयोजक पद की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए पांडे ने पार्टी द्वारा जताए गए यकीन को सार्थ कर दिखाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने विधानसभा में विपक्ष के। नेता देवेंद्र फडणवीस, प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटील, सांसद मनोज कोटक, प्रदेश संयोजक मिलिंद कानडे विधायक लक्ष्मण जगताप, शहराध्यक्ष व विधायक महेश लांडगे का आभार जताया है।