संजीवनी पांडे भाजपा उत्तर भारतीय महिला मोर्चा की प्रमुख

पिंपरी। भारतीय जनता पार्टी के उत्तर भारतीय महाराष्ट्र प्रदेश महिला मोर्चा के प्रमुख पद पर पिंपरी चिंचवड निवासी प्रो. संजीवनी पांडे की नियुक्ती की गई है। पार्टी के मुंबई स्थित प्रदेश कार्यालय में उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष संजय पाण्डेय ने प्रो पांडे को नियुक्ती पत्र सौंपा है। संजीवनी पांडे इससे पहले भाजपा उत्तर भारतीय महिला मोर्चा की सचिव रह चुकी हैं।
प्रो संजीवनी पांडे चिंचवड स्थित प्रतिभा कॉलेज में  एमबीए की फैकल्टी हैं। इससे पहले वे एक सामाजिक संगठन की महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष थी। तब उन्होंने राज्यभर का दौरा कर संगठन मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। लॉकडाऊन के दौरान पिंपरी चिंचवड़ और पुणे में बसे उत्तर भारतीय नागरिकों को राहत दिलाने के लिए किए गए कामों की दखल लेते हुए भाजपा ने प्रदेश प्रमुख पद की जिम्मेदारी सौंपी है।
प्रो पांडे का महाराष्ट्र के अलावा संपूर्ण उत्तर भारत,  दिल्ली, पंजाब, बिहार,  बंगाल में अच्छा जनसंपर्क है। बिहार के चुनाव में उन्होंने उत्तर भारतीय सेल द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। पांडे का ससुराल वाराणसी के है। उनके ससुर वाराणसी के डीएलडब्ल्यू (रेल्वे) में इंजीनियरिंग सर्विसेस में क्लास वन ऑफिसर के तौर पर रिटायर हुए हैं। उनके पति इंन्द्रभुषण पांडे भी इंजीनियर हैं। खुद संजीवनी पांडे भी इंजीनियर हैं और नामी कंपनियों में टॉप मैनेजमेंट स्तर पर काम कर चुकी हैं।