Sanjay Raut | FIR दर्ज होने के बाद संजय राउत ने कहा- सीबीआई, आयकर और ईडी…

मुंबई/नई दिल्ली : शिवसेना सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) के खिलाफ दिल्ली के पुलिस स्टेशन (Delhi Police Station) में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है। अब इस पर संजय राउत (Sanjay Raut) ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने  कहा, “दिल्ली में मेरे खिलाफ दर्ज प्राथमिकी राजनीतिक बदला लेने और मेरी आवाज दबाने के लिए की गई है।”

 

बीजेपी के राष्ट्रीय महिला मोर्चा की महासचिव दीप्ति रावत भारद्वाज (Deepti Rawat Bharadwaj) ने संजय राउत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। राउत ने एक इंटरव्यू में बीजेपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। मंडावली थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। संजय राउत पर महिलाओं का अपमान करने और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप है।

 

संजय राउत ने न केवल भाजपा कार्यकर्ताओं के बारे में बल्कि महिलाओं के बारे में भी गलत शब्दों का इस्तेमाल किया है। इस आधार पर मामला दर्ज किया गया है। भारद्वाज ने कहा, राउत जैसे नेता, जो संवैधानिक पदों पर हैं, उनकी समाज के प्रति आम आदमी से ज्यादा जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी कहा कि देश की महिलाएं और भाजपा महिला मोर्चा उनके इस्तीफे की मांग कर रही है।

 

दिल्ली में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद राउत ने मीडिया को प्रतिक्रिया दी है। दिल्ली में मेरे खिलाफ दर्ज प्राथमिकी राजनीतिक बदला लेने और मेरी आवाज दबाने के लिए की गई है। मेरे खिलाफ ईडी (ED), सीबीआई (CBI) और आयकर (Income Tax ) का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता, इसलिए यह प्राथमिकी सिर्फ मेरी पार्टी को बदनाम करने के लिए दर्ज की गई है। राउत ने कहा, “मैं एक सांसद हूं और कुछ लोगों को मेरे खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज कराने के लिए उकसाने का काम किया जाता है जो सही नहीं है।”

 

 

 

Ajit Pawar | अजित पवार ने कांग्रेस की उड़ाई खिल्ली, शिवसेना संग गठबंधन के दिये संकेत 

 

Pune Crime | मेरे जीजाजी नगरसेवक हैं, तुम्हें और तुम्हारे खानदान को जीने नहीं दूंगा’! ऐसी धमकी देकर 17 साल की लड़की के साथ यौन शोषण