Sanjay Raut | भाजपा के लोग जंगल में रहते हैं क्या? उनके सारे संपत्ति वैध हैं क्या ? संजय राउत का हल्लाबोल

मुंबई (Mumbai News) : Sanjay Raut | प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) (ईडी) द्वारा राज्य के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) को गिरफ्तार (Arrest) करने के बाद शिवसेना के नेता और सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने भाजपा (BJP) पर हमला बोला है। अनिल देशमुख कहीं भागे नहीं थे। वे खुद ईडी (ED) के सामने पेश हुए। जो लोग देश छोड़कर भाग जाते हैं उन्हें केंद्रीय सत्ता का सपोर्ट है। अनिल देशमुख की गिरफ्तारी कानून और नीति संगत नहीं है, ऐसी टिप्पणी संजय राउत (Sanjay Raut) ने की है।

 

अनिल देशमुख को आधी रात को ईडी (ED) ने 13 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। इस बारे में पूछे जाने के बाद संजय राउत काफी नाराज दिखे। अनिल देशमुख कहीं भागे नहीं थे। वे खुद ईडी के कार्यालय (ED Office) में पेश हुए थे और पहले ही पूछताछ में उन्हें गिरफ्तार (Arrest) किया गया। यह बहुत चौंकानेवाला है। उनसे पूछताछ की जा सकती है। जांच की जा सकती है, लेकिन पहले ही उन्हें गिरफ्तार करना उचित नहीं है। उनकी गिरफ्तारी कानून और नीतिसंगत नहीं है, ऐसा संजय राउत ने कहा।

 

परमबीर सिंग भागे नहीं, उन्हें भगाया गया

 

बड़े घोटाले और आरोप वाला व्यक्ति जब देश छोड़कर भाग जाता है, तो इसमें केंद्रीय सत्ता का हाथ रहता है। परमबीर सिंग (Parambir Singh) खुद नहीं भागे हैं। उन्हें केंद्रीय सत्ता की मदद से भगाया गया है, ऐसा आरोप संजय राउत ने लगाया है। महाविकास आघाडी के प्रमुख नेताओं पर कीचड़ फेंकने का काम शुरू है। कीचड़ फेंकना, बदनाम करना आदि ऐसी गंदी राजनीति भाजपा कर रही है, ऐसा भी संजय राउत ने कहा।

 

भाजपा के लोग जंगल में रहते हैं क्या ?

 

अनिल देशमुख की गिरफ्तारी के बाद आज अजित पवार की संपत्ति को आयकर विभाग ने जब्त करने का आदेश दिया है। इस बारे में संजय राउत (Sanjay Raut) ने भाजपा पर निशाना साधा है। मुझे आज पता चला है कि अजित पवार की संपत्ति पर आयकर विभाग (Income tax department) का छापा (Raid) पड़ा है। लेकिन मुझे एक बात समझ नहीं आती है कि भाजपा के लोग जंगल में रहते हैं क्या? उनकी सभी संपत्ति वैध हैं क्या? उन्होने सभी टैक्स भरे हैं क्या? ईडी, इनकम टैक्स वालों को सिर्फ महाविकास आघाडी के नेता कैसे क्या दिखते हैं, इसके पीछे का सही कारण सबको पता है।

इसलिए मुझे कुछ बोलने के लिए मजबूर न करें। कुछ लोग दिवाली के बाद बम फोड़ने की बात करते हैं, मैं बोलता हूँ कि अगर हम बम फोड़ने का तय कर लें तो घर क्या बाथरूम में मुंह छुपाना पड़ेगा। लेकिन हम ऐसा नहीं करेंगे, क्योंकि हमारे ऊपर बालासाहेब का संस्कार है, ऐसा संजय राउत ने कहा।

 

Amruta Fadnavis | आप मर्द हैं ना? फिर सीधा देवेंद्र जी को  टारगेट  कीजिए, मुझे बीच में न लाएं- अमृता फडणवीस