राज्यपाल विमान मामले में संजय राऊत ने भाजपा नेताओं को कही ये बात

मुंबई : ऑनलाइन टीम – महाराष्ट्र सरकार और गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी के बीच विवाद और बढ़ गया है। मुख्यमंत्री की तरफ से गवर्नर को सरकारी जहाज इस्तेमाल करने की परमिशन नहीं दी गई है। उनको सरकारी प्लेन से उतरना पड़ा था। दरअसल गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी को मसूरी में आईएएस अकैडमी में होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने के लिए हवाई जहाज के जरिए मसूरी जाना था। फ्लाइट में बैठने के बाद गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी को उतरना पड़ा और अब वह निजी फ्लाइट के जरिए मसूरी गए।

जानकारी के मुताबिक, भगत सिंह कोश्यारी लगभग आधे घंटे तक VIP जोन में बैठे रहे थे। फिर उन्होंने सरकार विमान का इस्तेमाल नहीं करने का फैसला लिया। जिसके बाद दूसरे प्लेन का टिकट लिया गया और फिर राज्यपाल ने यात्रा की। इस मामले में अब भाजपा ने महाविकास अघाडी सरकार की कड़ी आलोचना की है। इस पर विपक्ष को शिवसेना नेता और सांसद संजय राउत ने जबाव दिया है। राउत ने कहा जो कुछ भी हुआ वह नियमों के अनुसार हुआ है। उन्होंने भाजपा नेताओं को जवाब देते हुए कहा कि भाजपा के लोगों को आरोप लगाने की कोई जरूरत नहीं है, राज्यपाल भाजपा से नहीं हैं, वह महाराष्ट्र से हैं।

महाराष्ट्र सरकार के एयर परमिट विभाग ने राज्यपाल के लिए हवाई यात्रा की अनुमति मांगी। उसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय को पत्र भेजकर अनुमति मांगी गई लेकिन कोई अनुमति नहीं दी गई। कहा गया है कि 2 तारीख को राज्य सरकार को ये जानकारी दी गई थी कि राज्यपाल जानेवाले हैं। कहा गया, ‘इस सिलसिले में जितने लोगो को भी इंटीमेट करना होता है सभी को जानकारी दी थी सीएम से लेकर एविएशन और प्रिंसिपल/चीफ सेक्रेटरी। हमें राज्य सरकार की ओर से इस दौरान कभी भी इंटिमेट नहीं किया गया कि ये यात्रा नहीं कि जा सकती।’

सांसद संजय राउत ने इस मुद्दे पर अपने ही अंदाज में भाजपा नेताओं की खिंचाई की। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। जो भी हुआ नियमानुसार हुआ है। भाजपा के लोगों को आरोप लगाने की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि राज्यपाल भाजपा के नहीं हैं। वे महाराष्ट्र से हैं। राज्य सरकार ने 12 राज्यपाल-नियुक्त विधायकों की भी सिफारिश की है। लेकिन संविधान का सबसे बड़ा अपमान यह है कि 12 विधायक अभी भी नियुक्त नहीं किए जा रहे हैं।