सांगवी: पुराने विवाद में दो युवकों को किया घायल

पुणे समाचार

पुराने विवाद को लेकर सांगवी में तीन बदमाशों ने दों लोगों पर तेज धारदार हथियार से वार कर उन्हें घायल कर दिया। इस वारदात सांगवी के कांटेपुरम में रविवार की रात 9 बजे के आसपास अंजाम दिया गया। घायल युवकों के नाम गणेश मोटे और अक्षय केंगले हैं।

जानकारी के अनुसार,  गणेश,अक्षय और आरोपियों के बीच किसी विवाद को लेकर कुछ दिनों से झगड़ा चल रहा था। रविवार रात 9 बजे अचानक कांटे पुरम चौक में आरोपियों ने उनपर हमला बोलकर उन्हें घायल कर दिया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमे एक की हालात गंभीर बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि किसी पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया होगा। सांगवी पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है