Sangli News : दोस्तों के साथ तैरने गए युवक की डूबने से मौत

सांगली : ऑनलाइन टीम – जत शहर को पानी आपूर्ति के लिए शहर से कुछ दूर बने बिरनाळ तालाब में दोस्तों के साथ तैरने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गयी। यह घटना बुधवार दोपर तीन बजे के आसपास घटी। मृतक का नाम विनायक वसंत कलाल (20, नि. संभाजी चौक, जत) है।

मिली जानकारी के मुताबिक, विनायक वसंत कलाल जाट शहर के शेगांव रोड में एक गैरेज में काम करता था। छुट्टी होने के कारण विनायक अपने 5 दोस्तों के साथ छुट्टी मनाने बिरनाल तालाब गया था। उनमें से चार तैरने चले गए और विनायक तैर नहीं सकता था इसलिए वह तालाब के किनारे स्नान कर रहा था।

चट्टान पर जमे शैवाल की वजह से नहाते वक़्त विनायक का पैर फिसल गया और वो पानी में गिर गया। पास में तैर रहे एक दोस्त ने विनायक को डूबते देखा। उन्होंने विनायक की जान बचाने की कोशिश की। लेकिन, पानी ज्यादा गहरा होने के कारण वह विनायक को नहीं बचा पाया और डूबकर उसकी मौत हो गयी।

इस घटना की जानकारी विनायक के दोस्तों ने जत पुलिस थाने में दी। जिसके बाद तहसीलदार सचिन पाटील, पुलिस निरीक्षक उत्तम जाधव, पुलिस नाईक बजरंग थोरात, सचिन जवजांळ, वहिदा मुजावर, तलाठी रवींद्र घाटगे, युवक नेते विक्रम ढोणे, युवक नेते योगेश मोटे, युवक नेते योगेश व्हनमाने, कोतवाल सुभाष कोळी, बंडा कांबळे, नगर परिषद के कर्मचारी विजय माळी, मुरली माळी, यशवंत माळी, अजित टेगले आदि मौके पर पहुंचे। अँधेरा होने की वजह से कल देर रात तक शव नहीं मिला था।