सांगली जिला मध्यवर्ती बैंक के 25 लाख रूपये लूटे

पुणे : समाचार ऑनलाईन – सांगली जिला मध्यवर्ती बैंक की विसापुर शाखा की 25 लाख रूपये की नकद चार लूटेरों ने लूट ली। यह घटना शुक्रवार की दोपहर करीब बारह बजे तासगांव-विसापुर मार्ग पर हुई। बैंक कर्मियों की आंखों में लाल मिर्च फेंककर लूटेरों ने घटना को अंजाम दिया।

पुलिस ने बताया कि जिला मध्यवर्ती बैंक की विसापुर शाखा के दो कर्मी दुपहिया से तासगांव स्थित बाजार समिति परिसर की शाखा से रूपये लेने के लिए गए हुए थे। शाखा से 25 लाख रूपये की नकद कर्मियों ने ली और दोनों दुपहिया से विसापुर की ओर निकले। लूटेरों ने दोनों का पीछा किया और मौका मिलते ही उनकी आंखों में मिर्च पावडर फेंककर लूटेरे 25 लाख रूपये रखी हुई बैग छीनकर भाग गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस का दस्ता घटनास्थल पहंुच गया। पुलिस ने तासगांव और आस पास के परिसरों में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। लूटेरों को ढूंढने के लिए पुलिस के दस्ते बाहर रवाना कर दिए गए हैं।