सांगली : आज से सभी कामकाज शुरू रहेगा 

 

सांगली, 14 जून : जिले में पॉजिटिविटी रेट कम होने की वजह से सभी कामकाज सोमवार 14 जून  से शुरू हो रहा है।  लेकिन अत्यावश्यक सेवा को छोड़कर सभी व्यवसाय केवल सोमवार से शुक्रवार के दौरान सुबह 7 बजे से दोपहर 4 बजे तक करने की परमिशन दी गई है।  ऐसे में जिले में सभी कामकाज अब पूर्ववत शुरू हो रहा है।

जिले में हॉस्पिटल, वेक्सीनेशन सेन्टर, दवा की दुकानें, पशुवैद्यकीय क्लीनिक,एपीएमसी, फल मार्केट, किराना दुकान, सब्जी की दुकानें, दूध व दूध से बने प्रदार्थों की बिक्री, डेयरी, बेकरी, मिठाई, पेट शॉप्स, सभी प्रकार के खाद्य प्रदार्थ की दुकानें इससे पूर्व सुबह 7 बजे से दोपहर 4 बजे तक खोलने की परमिशन दी गई थी।

कृषि से जुडी सभी दुकानों को इससे पहले तक दोपहर 4 बजे तक परमिशन दी गई थी।  लेकिन दूध संकलन का कोई समय तय नहीं है।  होटल, बार, रेस्टोरेंट  सोमवार से शुक्रवार तक 50% क्षमता से खोलने की परमिशन दी गई है।  लेकिन मनोरंजन, मॉल्स, शॉपिंग सेंटर, सिनमा हॉल, थियेटर, सभागृह, स्विमिंग पुल आदि बंद रहेंगे। धार्मिक स्थलों में भी केवल पुजारी को परमिशन दी गई है।  नागरिकों के दर्शन के लिए मंदिर जाने पर प्रतिबंध लगा है।  सपोर्ट्स काम्प्लेक्स और मॉर्निंग वाक के लिए सुबह 9 बजे तक परमिशन दी गई है।  जिले के सिनेमा हॉल, धारावाहिक, विज्ञापन, आदि की शूटिंग की कुछ शर्तों के साथ परमिशन दी गई है।  मार्च-अप्रैल में लागे किये गए सख्त प्रतिबंध और 5 मई से लागू किये गए लॉकडाउन में बहुत हद तक छूट दी गई है।  इसलिए आज से सभी कामकाज शुरू होगा।

क्या शुरू रहेगा 
सभी दुकानें सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 7 बजे से दोपहर 4 बजे तक खुली रहेगी।
जिले में फिल्मों, धारावाहिक की शूटिंग की परमिशन, 50% क्षमता के साथ व्यवसाय करने की होटल, रेस्टोरेंट और बार चालकों को परमिशन

सरकारी और प्राइवेट परिवहन 
अत्यावश्यक सेवा के सभी कामकाज नियमित रूप से शुरू होगा।  सैलून, जिम शुरू रहेगा . स्पोर्ट्स और मॉर्निंग वाक के लिए सुबह 9 बजे तक परमिशन। राज्य के बाहर की परीक्षा की परमिशन।

क्या बंद रहेगा
अत्यावश्यक सेवा को छोड़कर अन्य दुकानें शनिवार व रविवार को बंद रहेगी।  स्कूल, कॉलेज, प्राइवेट क्लासेज बंद रहेंगे। धार्मिक स्थल, सिनेमा हॉल, मॉल, स्विमिंग तालाब, सभागृह बंद रहेगा। सब्जी मंडी को छोड़कर सभी साप्ताहिक बाजार बंद रहेंगे।