संभाजी उद्यान से वह प्रतिमा पुलिस ने हटायी, पुणे में मचा हडकंप

पुणे : समाचार ऑनलाइन – पुणे में छत्रपति संभाजी महाराज की प्रतिमा डेक्कन जिमखाना स्थित संभाजी उद्यान में स्थापित करने में महानगरपालिका द्वारा टालमटोल करते हुए देख कुछ शंभुप्रेमियों ने रात में उद्यान में एक छोटा सा पुतला प्रस्थापित किया था। यह बात मंगलवार को ध्यान में आते ही कुछ ही देर में पुलिस ने इस पुतले को हटा दिया है।
पुणे में छत्रपति संभाजी उद्यान में महानगरपालिका की ओर से छत्रपति संभाजी महाराज का पुतला बैठाया जानेवाला था। जिसके लिए चबुतरा बनाया गया था। इतना ही नहीं जो पुतला बैठाया जाना था, वह पुतला भी तैयार है। लेकिन महानगरपालिका प्रतिमा को स्थापित करने में टालमटोल कर रही थी। इसलिए कल देर रात कुछ लोगों ने संभाजी उद्यान के चबुतरे में संभाजी महाराज का एक छोटा सा पुतला स्थापित किया। यह पुतला यहां प्रस्थापित करने के बाद गणेश कारले नामक युवक ने पुतले के साथ सेल्फी ली और यह पुतला यहां से हटाया गया तो गंभीर परिणाम भोगने होंगे ऐसा लिखा हुआ कागज वहां चिपका दिया था।
सही मायने में महानगरपालिका द्वारा बैठाए जानेवाला पुतला काफी भव्य है, छत्रपति संभाजी महाराज बुधभूषण ग्रंथ की रचना करते समय ही यह प्रतिमा साकार की गई थी। आनेवाले कुछ दिनों में इस प्रतिमा का अनावरण करने की तैयारी महानगरपालिका कर रही थी। जिसके लिए आवश्यक अनुमित भी ली गई थी।
इसी उद्यान में राम गणेश गडकरी का पुतला दो साल पहले निकाल दिया गया था। उसके बाद संभाजी उद्यान में मनपा द्वारा 24 घंटे सिक्युरिटी गार्ड तैनात किए गए थे, लेकिन चबुतरे में पुतला स्थापित करने के बाद हडकंप मच गया है।
इस बारे में संभाजी ब्रिग्रेड के संतोष शिंदे ने कहा कि छत्रपति संभाजी महाराजा का पुतला तैयार है। इस बारे में बैठक लेने को लेकर महापालिका आयुक्त ने महापौर को पत्र भी भेजा है। ऐसा होने के बावजूद बैठक नहीं हो रही है। शंभुप्रेमियों ने इस स्थान में प्रतिमा स्थापित किया, जिसका मुझे अभिमान है। यह प्रतिमा हटायी नहीं जाए, महानगरपालिका तुरंत नए पुतले का अनावरण करें, तब तक यहां से पुतला न हटाएं जाएं।
यह बात ध्यान में आते ही पुलिस ने छोटा पुतला हटा दिया है, शिवजयंति के दिन यह घटना के चलते हडकंप मच गया है।