सैल्यूट! बार्ज दुर्घटना में बेटे को खोने के बाद पिता सरकार से मिली मदद को लाइब्रेरी के लिए करेंगे दान

ताउते चक्रवात की लहर में ओएनजीसी के पी-305 बार्ज दुर्घटना में 36 वर्षीय बेटे को खोनेवाले पिता ने एक नया आदर्श प्रस्तुत किया है। दुर्घटना में मरनेवाले सानीश जोसेफ के पिता ने ओएनजीसी कंपनी द्वारा घोषित किए गए 2 लाख की मदद को दान करने का तय किया है। इसमे से 50 प्रतिशत अर्थात 1 लाख रुपये की रकम मुख्यमंत्री सहायता निधि और बाकी के 1 लाख अपने मूल गांव केरल में एक लाइब्रेरी निर्माण के लिए देंगे।

दुर्घटना से दो दिन पहले बार्ज पर सहयोगियों ने सानीश का जन्मदिन मनाया था। इस महीने के अंत में वो घर लौटनेवाला था, लेकिन ताउते चक्रवात दुर्घटना में सानीश ने जलसमाधी ले ली।

‘मेरे पिता ओएनजीसी से मिली आर्थिक मदद मुख्यमंत्री सहायता निधि और हमारे गांव अर्थात केरल के कुन्नुर में सुवर्णा आर्ट और स्पोर्ट्स क्लब में लाइब्रेरी बनाने के लिए दान करने का निर्णय लिया है’, यह जानकारी सानीश के भाई अनेश ने दी है। सानीश के पिता टीटी जोसेफ द्वारा लिए गए इस निर्णय की हर ओर प्रशंसा की जा रही है। परिवार पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है, ऐसे में सामाजिक चेतना रखते हुए जोसेफ द्वारा दिखाया गया हौसला सही मायने में प्रशंसनीय है।

चक्रवात की वजह से बार्ज पी-305 दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमे अभी तक 61 शव पुलिस के कब्जे में दिया गया है। इसमे से 31 शव की पहचान हो गई है। 28 शव परिवार को सौंपे गए हैं। अन्य शव की पहचान करने का काम शुरू है। सबका डीएनए सैंपल भी लिया जा रहा है, यह जानकारी पुलिस प्रवक्ता चैतन्या एस. ने दी है।