Salman Khurshid | सलमान खुर्शीद के घर पर पथराव, आगजनी ; अयोध्या पर लिखी पुस्तक पर विवाद भड़का 

नई दिल्ली : कांग्रेस के सीनियर नेता सलमान खुर्शीद (Salman Khurshid) के नैनीताल (Nainital) के घर पर पथराव और आगजनी की घटना हुई है।  इस संदर्भ में खुद कांग्रेस नेता (Salman Khurshid) ने फेसबुक पर जानकारी दी है।  इतना ही नहीं ऐसा कहा जा रहा  है कि हमला करने वालों के हाथ में भाजपा (BJP) का झंडा था और वे साम्प्रदायिक नारेबाजी कर रहे थे।

 

फ़िलहाल पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद अपने सनराइज ओवर अयोध्या पुस्तक (Sunrise Over Ayodhya Book) को लेकर विवादों में घिरे है।  सलमान खुर्शीद ने अपनी पुस्तक में हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठन आईएसआईएस (ISIS) और बोको हराम से की है  और हिंदुत्व को राजनीती के लिए खतरा बताया है।   उन्होंने फेसबुक पर घटना का फोटो शेयर करते हुए कहा है कि ये हिंदुत्व नहीं हो सकता है।  ऐसा कहना मेरी लिए कोई गलती है क्या ?
इससे पहले शाहजहांपुर में शनिवार को विहिप ने सलमान खुर्शीद का पुतला जलाया था।  इतना ही नहीं जबकि विश्व हिन्दू परिषद्ने (Vishva Hindu Parishad) जीभ काट लेने की धमकी दी थी।  वीएचपी के कार्यकर्ताओं ने कहा है कि  ऐसे लोगों को पाकिस्तान भेज देने चाहिए।

 

 

Pune Crime | पुणे के देहू रोड में बिक्री के लिए गोमांस की ढुलाई कर रहे दो लोग गिरफ्तार