भारत के ‘इन’ 5 शहरों के नौकरीपेशा लोगों की सैलरी ‘सबसे अधिक’, ‘टॉप’ में मुंबई-पुणे शामिल  

नई दिल्ली: भारतीय अर्थव्यवस्था को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था माना जाता है। भारत के ऐसे कई शहर हैं जहां वर्तमान में कार्यरत लोगों को बड़ा वेतन दिया जाता है। हम ऐसे ही उन पांच शहरों के बारे में जानेंगे जहां सबसे ज्यादा वेतन दिया जाता है।

1.चेन्नई

इस शहर में नौकरी करने वालों को अच्छा वेतन दिया जाता है। यहां वार्षिक सीटीसी 8 लाख रुपऐ है. चेन्नई तमिलनाडु राज्य की राजधानी है, जिसे भारत के विकसित शहरों में से एक माना जाता है।

2.मुंबई

मुंबई इस सूची में चौथे स्थान पर है। इस शहर में नौकरीपेशा लोगों का वार्षिक सीटीसी 9.2 लाख रुपये है। मुंबई महाराष्ट्र राज्य की राजधानी है, जिसे भारत में सबसे अमीर शहर के रूप में जाना जाता है।

3. दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली एनसीआर में कार्यरत लोगों को भी अच्छी-खासी सैलरी मिलती है. दिल्ली एनसीआर इस सूची में तीसरे स्थान पर है। यहां वार्षिक सीटीसी 9.9 लाख रुपये है।

4.पुणे

इस सूची में पुणे का स्थान दूसरा है। यहां काम करने वाले लोगों की वार्षिक सीटीसी 10.3 लाख रुपये है। महाराष्ट्र के पुणे शहर को IT सिटी के नाम से जाना जाता है।

5.बैंगलोर

बैंगलोर इस सूची में सबसे टॉप पर है। इस शहर में सभी स्तरों और क्षेत्रों के कुशल श्रमिकों के लिए वार्षिक सीटीसी 10.8 लाख रुपये है। इस शहर के कर्मचारियों को अन्य शहरों की तुलना में अधिक वेतन मिलता है।