Sakinaka Rape Case | धारा 144 सिर्फ गणेश भक्तों के लिए क्यों ? फडणवीस का सवाल

मुंबई (Mumbai News) : मुंबई में महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर सवल खड़ा हो गया है। साकीनाका (Sakinaka Rape Case) इलाके में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है जहां टेंपो में एक महिला के साथ दुष्कर्म (Rape) किया गया। इस महिला को बेहद अमानवीय तरीके से प्रताड़ित (Harassed) किया गया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की हालत गंभीर है। आरोपी का नाम मोहन चव्हाण (Mohan Chavan) है। आरोपी द्वारा प्रताड़ित (Sakinaka Rape Case) करने के बाद रॉड जैसी वस्तु से महिला को घायल किया गया है।

 

घटना शुक्रवार सुबह की है। पुलिस (Police) ने कुछ ही घंटों में आरोपी मोहन चव्हाण को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया। पुलिस कंट्रोल रूम को शुक्रवार सुबह फोन आया कि आरोपी खैरानी रोड पर एक महिला की पिटाई कर रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम (Police Team) ने महिला को खून से लथपथ पाया। पीड़ित को पास के राजावाड़ी अस्पताल (Rajawadi Hospital) ले जाया गया।

 

इस बीच राज्य में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस  (Devendra Fadnavis) ने घटना पर रोष जताया है। “मुंबई (Mumbai) के साकीनाका (Sakinaka) इलाके में निर्भया जैसी घटना के बारे में सुनकर मैं दंग रह गया। धारा 144 केवल गणेश भक्तों के लिए ही है क्या ?” यह सवाल देवेंद्र फडणवीस ने किया है। ”महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों को रोकने के लिए कौन सी धारा और कब लगाई जाएगी? दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।” ऐसी मांग देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने की है।

 

 

 

Sakianaka rape case | साकीनाका रेप केस : बलात्कार पीड़ित महिला की मौत

Pune | पुणे के सांगवी क्षेत्र में ”मैं एसीपी हूं, मेरा कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता है,” कहकर शिक्षिका से बलात्कार