दुखद: टीवी पत्रकार रोहित सरदाना का निधन; मीडिया जगत में शोक की लहर

नई दिल्ली : आज तक के एंकर रोहित सरदाना का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। उनका दिल्ली में कोरोना का इलाज चल रहा था, लेकिन इसी बीच उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मृत्यु हो गई। टीवी जगत में रोहित सरदाना एक बड़ा नाम थे। उन्होंने आज तक से पहले ज़ी न्यूज़ के साथ प्राइम टाइम एंकर के रूप में काम किया है। आज तक पर उनका ‘दंगल’ कार्यक्रम बहुत लोकप्रिय था।

न्यूज कवर करने के दौरान अब तक कई पत्रकारों की कोरोना ने मृत्यु हो चुकी है। पिछले एक साल में देश में रोहित सरदाना सहित कुल 65 पत्रकारों की मौत हुई है। इनमें से 32 पत्रकारों को देश ने 2021 के सिर्फ इन चार महीनों में गंवाया है। उत्तर प्रदेश और तेलंगाना में सबसे ज्यादा पत्रकारों की मौत हुई है। महाराष्ट्र के पत्रकार पांडुरंग रायकर का भी पिछले साल पुणे में निधन हो गया था।

इसके अलावा महाराष्ट्र में भी पत्रकारों की मौत हो रही है। उस्मानाबाद के वरिष्ठ पत्रकार विजय बेदमुथा (67) का कल हैदराबाद में कोरोना से निधन हो गया। आठ दिन पहले उनके बड़े भाई, पत्रकार मोतीचंद बेदमुथा (उम्र 69) की कोरोना में मृत्यु हो गई थी।