दुखद! वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बाजीराव मोले की कोरोना से मृत्यु

पुणे : शहर पुलिस दल के पुलिस निरीक्षक बाजीराव मोले की कोरोना से मौत हो गई। उनके निधन से शहर पुलिस दल में मातम पसरा हुआ है।

बाजीराव मोले (उम्र 58) शहर पुलिस दल में पुलिस निरीक्षक के रूप में कार्यरत थे। अभी उनकी नियुक्ति ट्रैफिक विभाग में थी। 10 अप्रैल को उन्हे कोरोना संक्रमण हुआ था। उसकेबाद प्राइवेट अस्पताल में उनका इलाज चल रअहा था। उनकी स्थिति बिगड़ती चली गई। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मृदु भाषी और सरल स्वभाव की वजह से वे सबके प्रिय थे। उनकी मृत्यु से पुलिस दल में शोक की लहर है।

ट्रैफिक विभाग में कुछ महीने पहले ही उनकी नियुक्ति हुई थी। उससे पहले वो स्पेशल ब्रांच में थे। वही वारजे मालवाडी पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक के रूप में उन्होंने कुछ महीने तक काम किया था।