दुखद! कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी से हाल ही में सम्मानित जिला सूचना अधिकारी राजेंद्र सरग का निधन

पुणे : जिले के नंदगांव के निवासी और पुणे जिला सूचना अधिकारी राजेंद्र सरग का आज सुबह कोरोना की वजह से निधन हो गया।

राजेंद्र सरग को रविवार को कोरोना संक्रमण हो गया था। उन्हे हाई शुगर की भी समस्या हो गई। इलाज के दौरान उनकी स्थिति बिगड़ती चली गई और आज सुबह उनकी मौत हो गई। कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने के कारण हाल ही में राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी के हाथो उन्हे सम्मानित किया गया था। सरकारी अधिकारी होने के बाद भी विविध विषयों में रूचि थी। लेखन के साथ ही व्यंग्यचित्र बनाने भी उन्हे बहुत पसंद था।

सरग को पत्रकार देवर्षी नारद व्यंग्यचित्रकारिता पुरस्कार, सूर्य गौरव पुरस्कार, महाराष्ट्र सरकार का यशवंतराव चव्हाण उत्कृष्ट पत्रकारिता पुरस्कार, राज्यस्तरीय चौथा स्तंभ व्यंग्यचित्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। पुणे जिले में 9 मार्च 2020 को पहला कोरोना मरीज मिला था, हालांकि उससे पहले से ही प्रशासन की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी मीडिया तक अचूक और तत्काल पहुंचाने में सूचना कार्यालय सबसे आगे था।

लॉकडाउन के दौरान आधिकारिक जानकारी ट्विटर, फेसबुक, व्हाट्सअप और ईमेल के माध्यम से पहुंचाने का काम उन्होने सफलतापूर्वक किया।