दुखद! तेज रफ्तार कार के गड्ढे में गिरने से 4 शिक्षक की मृत्यु, महाराष्ट्र के हिंगोली जिले की घटना

हिंगोली: ऑनलाइन टीम- स्कूल ज्वाइन करने के लिए जाते समय तेज रफ्तार कार पानी से भरे गड्ढे में गिर गई। इस हादसे में दम घुटने से 4 शिक्षक की मौत हो गई। हिंगोली जिले में सेनगांव येलदरी राष्ट्रीय महामार्ग पर भानखेडा गांव के पास रविवार आधी रात को यह हादसा हुआ। मृत चारो शिक्षक लोणार तालुके के हैं। दिशासूचक बोर्ड न होने के कारण यह दुर्घटना होने की जानकारी सामने आई।

अंकुश गायकवाड, त्र्यंबक थोरवे मृतक के नाम हैं, 2 शिक्षकों का नाम नहीं पता चल पाया था। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार से स्कूल शुरू होने के कारण स्कूल ज्वाइन करने के लिए चारो कार से निकले थे। उस समय सोनगाव येलदरी राष्ट्रीय महामार्ग पर भानखेडा गांव के पास पुल का काम शुरू था। वहीं पर गड्ढे में कार गिर गई। गड्ढे में कार गिरने से कार लॉक हो गई। इसलिए वो लोग कार से निकल नहीं पाए। दम घुटने से चारो की मौत हो गई। गड्ढे में कार की लाइट दिख रही थी तो गांववालों ने जाकर देखा तब उन्हे पता चला कि कार गड्ढे में गिरी है। ग्रामीण ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को बाहर निकाला। सेनगाव पुलिस जांच कर रही है।