दुखद! आग लगाए हुए गन्ने के खेत में सोए हुए किसान की जलकर मौत

जातेगांव : गन्ना सड़ जाने के कारण फसल को जला दिया। इस खेत में सोये हुए एक किसान की दुखद मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार को रात के 10 बजे के आसपास श्रीराम बस्ती (ता. गेवराई) में हुई।

मृत किसान का नाम दिगंबर विक्रम पांढरे (उम्र 27) है। शुक्रवार को गेवराई में रोज का काम कर रात को घर आया था। हालांकि उसका फोन आया और वो घर से बाहर निकल गया, यह जानकारी उसके परिवार ने दी। रात भर घर न आने वाले दिगंबर के जाधव के गन्ने के खेत में जली हुई अवस्था में मिली।

जाधव के गन्ने की फसल खराब हो गई इसलिए उसने इसमे आग लगा दिया। इसी गन्ने की खेत में जलकर जाधव की मौत हो गई। शनिवार सुबह जातेगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम के लिए डेड बॉडी लाया गया। तभी उसके परिवार वालो ने कहा कि यह मामला हत्या का है, जब तक हत्या का मामला दर्ज नहीं किया जाएगा तब तक डेड बॉडी नहीं लेंगे।

तलवाडा पुलिस थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक प्रताप नवघरे घटनास्थल पर थे। दिगंबर अपने पीछे माँ, पत्नी और तीन महीने का बच्चा छोड़ गया है। दिगंबर के पिता की मौत हो जाने के कारण सारी जिम्मेदारी उसी पर थी।