दुखद! 3 वाहनों के टक्कर में 3 लोगों की मौत, दो घायल

चाकण : कार, स्कार्पियो और कंटेनर तीन वाहनों की टक्कर में सेलेरियो कार सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तलेगांव चौक पर सोमवार को दोपहर साढ़े तीन बजे के आसपास यह दुखद घटना हुई। मृतकों में से दो चचेरे भाई थे। प्रफुल्ल संपत सोनवणे (उम्र 27), अक्षय मारुती सोनवणे (उम्र 23 दोनो नि. वाकी बुद्रुक), अविनाश रोहीदास अरगडे (उम्र 28, नि. कडूस, ता. खेड) मृतक के नाम हैं। मृत अक्षय तलेगांव चौक पर वेदिका चाय नाम से होटल चलाता था।

चाकण पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शिक्रापुर से तलेगांव की दिशा में जाने वाले (MH 04FU0191) कंटेनर की राजगुरुनगर की तरफ जानेवाली स्कार्पियो की टक्कर हुई। स्कार्पियो चालक का नियंत्रण छूटा और सिग्नल पर खड़ी सेलेरियो कार को जोरदार टक्कर मारा। इस भयंकर दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। वही स्कार्पियो सवार दो लोग घायल हो गए। इस मामले में देर रात तक पुलिस में एफआईआर दर्ज करने का काम शुरू था।