Saaho Review: दमदार एक्शन और प्रभास-श्रद्धा की हॉट केमेस्ट्री ने जीता दिल, एक बार जरूर देख सकते है फिल्म

  • मुंबई : समाचार ऑनलाइन (असित मंडल ) – साउथ के सुपरस्टार प्रभास और बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘साहो’ आज रिलीज हुई। फिल्म में दमदार एक्शन और प्रभास-श्रद्धा की हॉट केमेस्ट्री ने लोगों का जीता लिया। फिल्म में प्रभास और श्रद्धा के अलावा जैकी श्रॉफ, नील नितिन मुकेश, चंकी पांडे, मंदिरा बेदी और महेश मांजरेकर जैसे दिग्गज कलाकार हैं। फिल्म को बड़े लेवल पर शूट किया गया है। जिसमें आपको कही-कही हॉलीवुड फिल्मों की याद आ जाएगी। हालांकि एडिटिंग उतना शार्प नहीं है। फिल्म में एक्शन और रोमांस को दिखाया गया है। फिल्म में कही-कही आपको लॉजिक नहीं मिलेगा। कभी लोग हवा में उड़ते दिखाई देंगे तो कभी गोलियां उड़ रही होती है। अभी तक जो प्रतिक्रिया सामने आ रही है उससे फिल्म ओके कहा जा रहा है। हालांकि साउथ सुपरस्टार होने की वजह से फिल्म साउथ में धूम मचा रही है।

    फिल्म रिव्यु –
    फिल्म की शुरुआत एक्शन से होती है। प्रभास लीड रोल में नज़र आ रहे है। स्क्रीन में वह काफी हैंडसम नज़र आ रहे है। हालांकि इस फिल्म में बाहुबली जैसा रौनक उनके फेस में दिखाई नहीं देता है। थोड़े थके-थके नज़र आ रहे है। बात करें लीडिंग लेडी श्रद्धा कपूर की तो वह फिल्म में लीड एक्ट्रेस है। वह एक पावरफुल कॉप में नज़र आ रही है। लेकिन फिल्म में उसे ही प्रभास बचाते नज़र आ रहे है। फिल्म को सुजीत ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में सुजीत रोमांस और एक्शन में कंफ्यूज दिखे। ऐसा लगा मानो डायरेक्टर फिल्म में रोमांस दिखाना चाहते है तो कभी लगा एक्शन पर फोकस किया है। हालांकि ओवरऑल फिल्म एंटरटेनमेंट है। आप इसे एक बार सिनेमाघरों में जाकर देख सकते है। फिल्म में दमदार एक्शन है। लगभग 2 घंटे 50 के फिल्म में आपको एक्शन, रोमांस, क्लाइमेक्स, ड्रामा, अच्छा संगीत जरूर मिलेगा।

    एक्टिंग –
    फिल्म का स्क्रीनप्ले बहुत अच्छा है। प्रभास ने अच्छा एक्टिंग किया है। हालांकि बाहुबली जैसी रौनक उनके फेस पर दिखाई नहीं दिए। फिल्म में वो थोड़े थके-थके नज़र आ रहे है। इसके अलावा उनका डॉयलॉग डिलीवरी भी थोड़ा स्लो लग रहा है। फिल्म में श्रद्धा बहुत खूबसूरत नज़र आ रही है। फिल्म में एक गड़बड़ी लगी वो है श्रद्धा के रोल को लेकर। फिल्म के शुरुवात में वो एक मजबूत कॉप में नज़र आ रही है। लोगों को बचा रही है लेकिन बाद में प्रभास उसे बचाने में लगा हुआ है। एक्टर चंकी पांडे की एक्टिंग फिल्म में बहुत अच्छा है। इसके अलावा महेश मांजरेकर और नील नितिन मुकेश का एक्टिंग भी ओके नज़र आ रहा है।

    डायरेक्शन –
    फिल्म में लॉजिक नज़र नहीं नहीं आता है। स्क्रीनप्ले अच्छा है। स्टोरी नैरेटिव मजबूत नहीं है। एक्शन और रोमांस में डायरेक्टर कंफ्यूज दिखे। फिल्म में एक्शन को बहुत अच्छे से दिखाया गया है। लेकिन रोमांस कुछ जम नहीं पाया। कही-कही एडिटिंग की कमी नज़र आती है।

    संगीत –
    साहों में कई सारे हिट गाने है। दो या तीन गाने तो रिलीज के पहले ही हिट हो चुके है। संगीत के मामले में साहो हिट है। गाने लोगों को पसंद भी आ रहे है। गाने में श्रद्धा-प्रभास की केमेस्ट्री लोगों को पसंद आयी है। लेकिन पूरी फिल्म आपको एंटरटेनमेंट नहीं करेगी।

    बजट –
    इस फिल्म को तेलुगू इंडस्ट्री के जाने माने फिल्ममेकर और राइटर सुजीत रेड्डी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म का बजट 350 करोड़ बताया जा रहा है। फिल्म करीब 3000 स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म को लेकर ट्रेड विशेषज्ञों का मानना है कि इस फिल्म को बंपर ओपेनिंग मिलेगी। रिपोर्ट्स का मानना है कि ये फिल्म अब तक सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड रखने वाली ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ (53 करोड़ ) और आमिर खान की ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ (52.25 करोड़) का पहले दिन का रिकॉर्ड तोड़ देगी। फिल्म को पुणे समाचार की ओर से 3 स्टार दिए जाते है।