पाई-पाई को मोहताज हो गईं थीं रुबीना, मांगना पड़ा था कर्ज  

मुंबई. ऑनलाइन टीम : रुबीना दिलैक बिग बॉस सीजन 14 में परचम लहराने के बाद परिवार के साथ गुजरे पलों को साझा कर रही हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते है कि इसी उम्र में उन्होंने मुश्किलों के बड़े पड़ाव पार किए हैं। शायद यही कारण है कि उनके तेवरों में उनकी शख्सियत झलकती भी है।

काफी मिन्नतों के बाद रुबीना दिलैक को डेब्यू शो में छोटी बहू का किरदार मिला था। काफी आर्थिक तंगी थीं। मेकर्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक एक्ट्रेस को काम के 90 दिन बाद ही पैसे मिलने वाले थे, लेकिन उन्हें तुरंत की जरूरत थी, क्योंकि वह कर्ज में डूब गई थीं। अंतत: उन्हें शो के मेकर्स से अपील करनी पड़ी थी कि वो उनकी सैलरी रिलीज कर दें ताकि वो अपने कर्जे चुका सकें। बाद में ये शो 2010 में ऑफ एयर भी हो गया। इस शो में रुबीना ने राधिका शास्त्री का रोल निभाया था, उनके साथ अभिनेता अविनाश सचदेव भी नजर आए थे। इसी फिल्म के सेट पर दोनों करीब आए थे। रुबीना दिलैक और अविनाश सचदेव ने कई साल तक डेट किया था। हालांकि, साल 2015 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। रुबीना ने अभिनव शुक्ला से साल 2017 में शादी की थी।

कहा जाता है कि रुबीना ने कभी खुद से समझौता नहीं किया। पति अभिनव शुक्ला के साथ बिग बॉस 14 में प्रवेश किया, लेकिन वह अपनी राय और विचारों के साथ टिकी रहीं। पति के लिए खिताब जीतने की अपनी महत्वाकांक्षा को कम होने नहीं दिया। वह शो में कभी भी पत्नी वाले रोल में नजर नहीं आईं। उनकी इसी अदा के लोग कायल भी हैं। उन्हें 36 लाख रुपए की प्राइज मनी भी मिली है।

टीवी के बड़े सेलेब्रिटीज में एक रुबीना दिलैक ने कई हिट शोज में काम कर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। रुबीना ने छोटी बहू के अलावा शक्ति, सास बिना ससुराल, पुनर्विवाह, जैनी और जूजू जैसे शोज भी किए हैं।