हडपसर में आकर्षक योजना का प्रलोभन देकर 26 लाख रुपये की ठगी

पुणे: हडपसर परिसर में एक निर्माण परियोजना में आकर्षक योजना का प्रलोभन देकर 26 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। अक्टूबर 2018 से मार्च 2021 के दौरान यह घटना हुई। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

वैभव पांडुरंग तावरे (उम्र 29, नि. हडपसर) और अमित लक्ष्मण शेंडगे (उम्र 27, नि. मालवाडी. हडपसर) को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले अनिरुद्ध घोडके (उम्र 21, नि. फुरसुंगी) ने हडपसर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार महालक्ष्मी डेवलपर्स द्वारा मांजरी गोकुल पार्क में 40 लाख में बंगले के मालिक बने ऐसा विज्ञापन एक समाचार पत्र में दिया गया था। इसके अनुसार आरोपी ने अनिरुद्ध का विश्वास जीता और कर्ज लेने के लिए उकसाया। अनिरुद्ध ने महालक्ष्मी डेवलपर के खाते में 26 लाख रुपया दिया। लेकिन बंगला न देकर उसके साथ धोखाधड़ी की गई। इस मामले की जांच सहायक निरीक्षक एम.डी. पाटिल कर रहे हैं।