सांसद उदयनराजे के बयान पर रोहित पवार ने दी प्रतिक्रिया 

कर्जत, 30 नवंबर : भाजपा सांसद उदयनराजे भोसले ने रविवार को मराठा आरक्षण पर प्रतिबंध लगने के पीछे राज्य के सीनियर नेता का हाथ होने का आरोप लगाया।  उन्होंने  सवाल किया था मराठा समाज और कितना इंतजार करे।  इस पर राष्ट्रवादी कांग्रेस के विधायक रोहित पवार ने कर्जत में पत्रकारों से बात करते हुए प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने कहा कि उदयनराजे ने आखिर क्या कहा है यह मुझे मालूम नहीं है।  इसलिए इस पर कुछ कहना सही नहीं है।  लेकिन लाखों लोग कितने सालों से लड़ रहे है. ऐसे में एक दूसरे पर टिपण्णी करना सही नहीं है।  एकसाथ रहकर आरक्षण का रास्ता निकालना है।  उन्होंने विश्वास जताया कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान निकलेगा।

रोहित पवार ने केवल मराठा आरक्षण  पर ही प्रतिक्रिया नहीं दी हैं।  बल्कि गोपीचंद पडलकर पर भी निशाना साधा है।  कुछ दिनों पहले मेरे विधानसभा क्षेत्र में आकर पडलकर ने कहा था कि आप जो कहते है वह बचपना है।  कम पढ़कर बयान दिया था।  मैंने उन्हें जवाब दिया था।  इसके बाद उन्होंने फिर से बयान दिया।  जिसे मैंने इग्नोर कर दिया है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने बयान दिया कि उनका कद छोटा है।  उन्होंने अपना मन और जिगर दिखा दिया।  उनके जैसे इतने बड़े नेता निचले स्तर पर आ रहे है।  इसलिए मैं बड़े नेता को इग्नोर कर रहा हूं।  उन  पर ध्यान देने की जरुरत नहीं है।

क्या कहा था उदयनराजे ने

मराठा आरक्षण के मुद्दे पर उदयनराजे ने राज्य के नेताओं पर निशाना साधा है।  उन्होंने कहा कि मैं अपनी तरफ से नहीं बल्कि अपनी पीढ़ी की तरफ से अपने आगे की पीढ़ी के सभी नेताओ से सवाल पूछा है कि मराठा समाज के मुद्दे को अपने पेंडिंग क्यों रखा ? इस संबंध में मुझे से पूछे तो केवल राजनीति के लिए जानबूझकर इस मुद्दे को पेंडिंग रखा गया है।  इस पर किसी ने खुलासा नहीं किया। पहले की पीढ़ी ने वोट दिया है।  इसलिए उन्हें सवाल करने का अधिकार है।  जबतक हम मूल तक नहीं जाते है तब तक मराठा आरक्षण की समस्या  समाधान नहीं हो सकता है।