रिवाल्वर की नोक पर पेट्रोल पंप पर लूट

पुणे : खएड शिवापुर (ता. हवेली) के कुदले अंड संस एचपी पेट्रोल पंप पर दो अज्ञात अपराधियो ने रिवाल्वर की नोक पर डाका डाला। इन दोनो ने 2 लाख 37 हज़ार 500 रुपए नगद व दो मोबाइल चुरा ले गए। यह घटना बुधवार रात 12 बजे के आसपास हुई है।

इस मामले में राजगड पुलिस की जानकारी के अनुसार बुधवार रात 12 बजकर 5 मिनट पर पुणे-सातारा महामार्ग पर खेड शिवापुर (ता.हवेली) गांव की सीमा में एल कुदले एंड संस पेट्रोल पंप है। इस पंप के ऑफिस रूम में अमोल भीमराव पंडित (उम्र 31) व सुदर्शन देविदास वानखडे दिन भर में हुए पेट्रोल डीजल की बिक्री का हिसाब कर रहे थे।

इसी समय दो अज्ञात ऑफिस में घुस गए थे। उनदोनो ने अपने पास से रिवाल्वर निकाला और उससे धमकाते हुए 2 लाख 37 हज़ार 500 रुपए नगद और दोन मोबाइल कुल मिलाकर 2 लाख 47 हज़ार 500 रुपए का माल लेकर बाइक से फरार हो गए। इन दोनो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच उपनिरीक्षक निखिल मगदूम कर रहे हैं।