Road Accident | कल्याण पूर्व के पूना लिंक रोड पर ट्रक ने बाइक सवार को कुचला 

डोंबिवली (Dombivli News), 14 अगस्त : Road Accident | कल्याण पूर्व के पूना लिंक रोड (Poona Link Road) पर शुक्रवार की दोपहर बाइक सवार युवक के ट्रक के नीचे (Road Accident) आ जाने से उसकी मौत (Death) हो गई। युवक का नाम मंधाता बृजेश्वरनाथ मिश्रा (Mandhata Brijeshwarnath Mishra) (उम्र 28 ) है।

 

मंधाता बिवली पश्चिम के शास्त्री नगर हॉस्पिटल के पास ताराबाई भोईर चाल (Tarabai Bhoir Chal) में रहता था। शुक्रवार की दोपहर ढाई बजे वह बाइक से कल्याण पूर्व की दिशा में जा रहा था। गुंजाई चौक (Gunjai Chowk) में भारी ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान उसकी बाइक अचानक स्लीप कर गई।  वह ट्रक के आगे के चक्के के सामने जा गिरा।  ट्रक उसके सिर के ऊपर से गुजर गई जिससे उसकी  मौके पर ही मौत हो गई।

कोलसेवाडी पुलिस स्टेशन (Kolsevadi Police Station) में दुर्घटना (Accident) के केस दर्ज किया गया है। ट्रक ड्राइवर (truck driver) के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

 

 

——————————————————————————————————————–

 

Pune Crime | पुणे के एक और गिरोह पर मकोका की कार्रवाई, येरवड़ा परिसर में दहशत पैदा करने का किया था प्रयास

पुणे (Pune News), 14 अगस्त : पुणे (Pune Crime) शहर के अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए पुणे पुलिस कमिश्नर अमिताभ गुप्ता (Pune Police Commissioner Amitabh Gupta) ने अपराधियों के गिरोह पर मकोका (MCOCA) के तहत कार्रवाई का बिगुल बजा दिया है।  पुणे (Pune Crime) शहर में येरवड़ा (Yerwada)  में जानलेवा हमला कर दहशत पैदा करने वाले गिरोह के सरगना सहित 13 लोगों के खिलाफ पुलिस कमिश्नर अमिताभ गुप्ता ने मकोका के तहत कार्रवाई की है। पुलिस विभाग (Police Department) में डैशिंग लेकिन नर्मदिल कर्मचारी के रूप में उनकी पहचान थी. फ़िलहाल अशोक पाटिल (Ashok Patil) शाहूपुरी पुलिस स्टेशन (Shahupuri Police Station) में कार्यरत थे। पिछले कुछ दिनों से वह बीमार चल रहे थे।  शुक्रवार को उनका निधन हो गया।

 

Maharashtra Police | महाराष्ट्र के इन 11 पुलिस अधिकारियों को केंद्रीय गृहमंत्री उत्कृष्ट अन्वेषण पदक घोषित

Delta Plus Cases in Maharashtra | विदर्भ में ‘डेल्टा प्लस’ की एंट्री, भद्रावती और अकोला में मिले मरीज