Road Accident | दर्दनाक ! भाई दूज से पहले मामा के गांव जाने के दौरान भीषण सड़क दुर्घटना, सगे भाई-बहन की मौत 

हिंगोली (Hingoli News) : Road Accident | राज्यभर में बड़े उत्साह के साथ दिवाली मनाई  जा रही  है।  शनिवार को भाई दूज है।  इस दिन भाई-बहन यह त्यौहार मनाएंगे।  ऐसे उत्साह पूर्ण वातावरण में एक बहुत बुरी खबर सामने आई है।  एक दुर्घटना (Road Accident) में भाई दूज से पहले सगे भाई -बहन की दर्दनाक मौत (Death) हुई है।  इस घटना से लोग सहम गए है।

 

यह दर्दनाक घटना हिंगोली (Hingoli) जिले के वसमत तालुका के टाकलगांव रोड में हुई।  दिवाली पर मामा के गांव जाने के दौरान टाटा एस मैजिक पिकअप ने बाइक को जोरदार टक्कर (Tata Ace Magic Pickup – Bike Collision) मार दी।  इस घटना में 9 वर्षीय भाई और 8 वर्षीय बहन की मौके पर ही मौत हो गई इस घटना में अन्य दो लोग भी जख्मी हो गए है।
मृतक भाई-बहन का नाम आदर्श अरविंद सूर्य (Adarsh Arvind Surya) व कीर्ति अरविंद सूर्य (Kirti Arvind Surya) है।  जख्मियों को उपचार के लिए नांदेड़ रेफर किया गया है.

 

 

 

———————————————————————————————————————————————

 

Pune Crime | पुणे के संगमवाड़ी से सादलबाबा चौक के बीच लुटेरों की दहशत ; जाने क्या है मामला

Pune Fire | पुणे शहर में आतिशबाजी के कारण 26 जगहों पर आग लगने की घटना

पुणे (Pune News) : लक्ष्मी पूजन के दिन शहर में अलग -अलग 26 जगहों पर छोटी-बड़ी आग (Fire) लगने की घटना  हुई है।  शहर में गुरुवार की शाम बड़े पैमाने पर आतिशबाजी (Pune Fire) की गई।  घर के छत पर रखे गए पुराने सामान  और कचरे पर जलते फटाके गिरने से 26 जगहों पर आग लग गई।  फायर ब्रिगेड (Fire Brigade) के जवानों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।  यह जानकारी फायर ब्रिगेड दवारा दी गई है।  रात 11 बजे तक आग लगने की जानकारी फायर ब्रिगेड के (Pune Fire)  पास आती रही। सिंहगढ़ रोड (Sinhagad Road) के नवशा मारुती मंदिर परिसर में शाम के वक़्त आग लग गई।  येरवड़ा, प्रभात रोड, कोथरुड, सहकारनगर, गुरुवार पेठ, मुंढवा परिसर में आग लगने की घटना हुई।