Road Accident | दुखद! पुणे-नगर रोड पर दर्दनाक हादसा, औरंगाबाद के दो शिक्षक की मौत

पुणे समाचार : ऑनलाइन टीम – (Road Accident) मुंबई (Mumbai) के मेडिकल कॉलेज (Medical college) में बेटियों को छोड़कर वापस आने के क्रम में पुणे-नगर रोड (Pune-Nagar Road) पर सूपा के पास इको स्पोर्ट गाड़ी को कंटेनर ने धक्का मार दिया। इस भयंकर हादसे (Accident) में औरंगाबाद के संभाजीनगर के दो शिक्षकों की दुखद मौत हो गई। यह दुर्घटना (Road Accident) शुक्रवार रात हुई।

मुंबई (Mumbai) में बेटी क छोड़ कर घर वापस आ रहे शिक्षक को काल ने अपना शिकार बना लिया। सुपा-नगर (Supa-Nagar) के दौरान संभाजीनगर वापस आते समय कुंभेफल के पास लाडसावंगी केंद्र में कार्यरत शिक्षक संजय लेंडाल (Sanjay Lendall) की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। इस एक्सीडेंट (Accident) में लेंडाल व करीबी मित्र शिक्षक चंद्रशेखर ठाकूर की (Chandrashekhar Thakur) मौत (Death) हो गई। लेंडाल शिक्षिका नीता कर्डिले (Nita Curdley) के पति थे। खास बात यह है कि दोनो एक ही स्कूल में कार्यरत थे। फुलंबी प्रशाला के वंदना ठाकूर के पति चंद्रशेखर ठाकूर (Chandrashekhar Thakur) थे।

दुर्घटना (Road Accident) में दोनों मित्र शिक्षक की मौत हो गई।

पुणे-नगर-संभाजीनगर महामार्ग पर सुपा से 10 किलोमीटर आगे नगर के रास्ते में गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया।

लेंडाल का अंतिम संस्कार उनके मूल गांव सोनेरी, शेवगांव में होगा। ठाकूर का अंतिम संस्कार संभाजीनगर में होगा।

 

 

 

 

 

Coronavirus Update | महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में कोरोना की ‘तीसरी लहर’ का खतरा, 386 बच्चे कोरोना पॉजिटिव

 

Pune Railway Division | पुणे रेल मंडल पर बिना टिकट यात्रा करनेवाले 7 हजार 331 लोगों से वसूला गया 29 लाख से भी ज्यादा का जुर्माना