रस्में शुरू…न बारात, न फेरे, कुछ इस तरह बजरंग पुनिया के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी संगीता फौगाट

नई दिल्ली. ऑनलाइन टीम : अंतरराष्ट्रीय पहलवान बजरंग पूनिया और संगीता फोगाट 25 नवंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों पहलवानों और उनके परिजनों ने सादगी से शादी करने का फैसला किया है।  कार्यक्रम में दोनों परिवार के सिर्फ 20-20 लोग ही शामिल होंगे। बारात भी नहीं निकाली जाएगी। शादी से जुड़ी रस्में कुछ दिन पहले ही शुरू हो गई हैं। संगीता फोगाट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की रस्मों के बारे में जानकारी दी है। संगीता फोगाट की बड़ी बहन और पूर्व रेसलर गीता फोगाट ने हल्दी की रस्म की तस्वीरों को शेयर किया है।
बजरंग पूनिया अपनी शादी में सिर्फ एक रुपए दहेज लेंगे। वे दहेज के सख्त खिलाफ हैं, इसलिए उन्होंने दहेज न लेने की बात कही है। वहीं, शादी में सात नहीं आठ फेरे लिए जाएंगे। 8वां फेरा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नाम का होगा।

बजरंग पूनिया और संगीता फौगाट की शादी पिछले साल तय हुई थी। दोनों ओलंपिक 2020 के बाद शादी करने वाले थे। लेकिन कोरोना महामारी फैलने के चलते ओलंपिक टल गए और दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया। बजरंग और संगीता काफी समय से एक दूसरे से परिचित हैं। बजरंग के पिता बलवान सिंह ने बताया कि दोनों की शादी के बड़े धूमधाम से करना चाहते थे, लेकिन कोरोना ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया। कोरोना नियमों का पालन करना ज्यादा जरूरी है। कोरोना खत्म होने के बाद बड़ा समारोह आयोजित करुंगा।