पानी आपूर्ति, सड़कों की खुदाई और ट्रैफिक तक सभी जानकारी एक ऐप पर

पिंपरी। पुणे समाचार ऑनलाइन

स्मार्ट सिटी में शामिल पिंपरी चिंचवड़ मनपा ने शहरवासियों को स्मार्ट सुविधाएं देने के लिहाज से एक ऐसा ऐप विकसित किया है, जिसके जरिए लोगों को पानी की आपूर्ति से लेकर सड़कों की खुदाई और जनहित की अपीलों से लेकर ट्रैफिक डायवर्शन तक की सारी जानकारी एक ही जगह पर उनके अपने मोबाइल पर मिल सकेगी। ‘पीसीएमसी 1′ नामक यह ऐप बुधवार को महापौर राहुल जाधव के हाथों लांच किया गया। इसे प्ले स्टोर से डाऊनलोड किया जा सकता है।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’05d05585-bc8d-11e8-9b86-f78b3d5b15ac’]

पानी सप्लाई में अवरोध, सड़कों की खुदाई, ट्रैफिक डायवर्शन, यातायात बन्द जैसी कई जानकारियां लोगों को एक दिन पहले ही उनके मोबाइल पर इस ऐप के जरिये मिल सकेगी। यह जानकारी देते हुए मनपा आयुक्त श्रावण हार्डिकर ने बताया कि, इस ऐप पर ट्रैफिक संबन्धी जानकारी कल (गुरुवार) से अपलोड होनी शुरू हो जाएगी। आज से मनपा की तमाम सुविधाओं की जानकारी इस पर उपलब्ध कराई गई है। मनपा की ओर से इस ऐप का कार्यान्वन भर किया जाएगा, खर्च का वहन राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा।

यह तीन चीज़े करेंगी शुगर लेवल को कम

इस ऐप के विमोचन के मौके पर सभागृह नेता एकनाथ पवार, नगरसेविका भीमाबाई फुगे, निर्मला गायकवाड, आईटी विभाग के मुखिया नीलकंठ पोमण आदि उपस्थित थे। इस ऐप के जरिए लोगों मुहैया कराए जानेवाली तमाम सूचनाओं का प्रसारण, संदेश, निवेदन, परिपत्र, फ़िल्म आदि जानकारी मिलेगी। इसके जरिए मनपा लोगों से सीधे जुड़ेगी। आपदा के दौरान उसकी जानकारी, सावधानी के उपाय, अपील, संक्रामक बीमारियों के बारे में जनजागृति एवं शहर की गतिविधियों से लोगों को अवगत कराया जाएगा। इसमें अलग अलग विषयवार जानकारियां अपलोड की जायेगी।

[amazon_link asins=’B07GB9Z17Z,B079X1JSR7′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’49acb30c-bc8f-11e8-bfc7-d56f67919e83′]

फिर थर्राई हिंजवड़ी: दो मासूम के साथ गैंगरेप, एक बच्ची की मौत

मनपा की ओर से इस ऐप का इस्तेमाल शुरू किया गया है, पिंपरी चिंचवड़ पुलिस कल से इसका इस्तेमाल शुरू करेगी। इसके बाद लोगों को ट्रैफिक की अपडेट जानकारी मिलनी शुरू हो जाएगी। कहां ट्रैफिक जाम है, कहां से ट्रैफिक डाइवर्ट की गई है, किस उत्सव के दौरान कौन से सड़क की यातायात बन्द की गई है, उसके लिए किन वैकल्पिक सड़कों का इस्तेमाल करना चाहिए आदि अपडेट इस ऐप पर मिलेंगे। इसके अलावा इस ऐप को मनपा के सारथी ऐप से लिंक करने का काम भी शुरू है। इससे लोग मनपा की तमाम सुविधाओं और योजनाओं की जानकारी भी हासिल कर सकेंगे, यह भी आयुक्त ने बताया।

[amazon_link asins=’B0756Z43QS,B071HWTHPH’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’3126c6e2-bc8f-11e8-b6ac-7d4366dcc8dd’]