सिर्फ 20 रुपए के लिए रिक्शा चालक ने की हत्या

पूरा मामला सीसीटीव्ही में कैद

पुणे: सिर्फ 20 रुपए के विवाद में रिक्शा चालक और उसके साथी ने मिलकर एक यात्री को पिट-पिट कर मौत के घाट उतार दिया। मारपीट में बुरी तरह घायल यात्री को रिक्शा चालक ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। जिसके बाद रिक्शा चालक और उसके साथी घटनास्थल से फरार हो गया। यह पूरा मामला सीसीटीव्ही में कैद हो गयी। जिसके बाद ही घटना सामने आयी।
मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर गणेश पेठ में एक रिक्शा चालक और यात्री के बिच रिक्शा भाड़ा 20 रुपए के लिए विवाद हुआ। यह विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि हाथापाई तक जा पंहुचा तभी रिक्शा ने अपने एक दोस्त के मदद से यात्री के साथ मेरहमी से मारपीट करते हुए उन्हें घायल कर दिया। बाद में चालक ने नाटक करते हुए घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और मौका देखकर वहां से नो दो ग्यारा हो गया। पुलिस ने इस मामले में रिक्शा चालक और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया।