सेवानिवृत्त सहायक आयुक्त मधुकर मोटे का निधन

पुणे : सेवानिवृत्त सहायक पुलिस आयुक्त मधुकर मोटे (उम्र 72) का निधन हो गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुणे के केईएम अस्पताल में मधुकर मोटे का इलाज चल रहा था। उन्हे कोरोना संक्रमण हुआ था। कोरोना का इलाज कराने के बाद वे पूरी तरह से स्वस्थ हो गए थे, हालांकि उन्हे कोरोना का साइड इफेक्ट हो गया था। इसलिए उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मोटे मूल रूप से सोलापुर जिले के थे।

1976 में वे पुलिस उपनिरीक्षक के रूप में पुलिस दल में शामिल हुए। उसके बाद वे पुणे ग्रामीण पुलिस दल में उप अधीक्षक के पद से सेवा निवृत्त हुए। वे अपने पीछे पत्नी, दो बेटे व एक विवाहित बेटी छोड़ गए हैं। उनका मित्र परिवार बहुत बड़ा है। उन्होने पुलिस दल में बहुत उल्लेखनीय काम किया। उनके अचानक चले जाने से शोक का वातावरण है।