शराब पीने से रोका तो पत्नी को मार दी गोली

पुणे | समाचार ऑनलाइन

शराब पीने के विवाद के चलते एक रिटायर फौजी ने पत्नी पर फायरिंग कर जान से मारने की कोशिश की। पर भगवान की कृपा से गोली रिटायर फौजी की पत्नी को नहीं लगी। यह मामला बंडगार्डन पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। इस मामले में बंडगार्डन पुलिस ने रिटायर फौजी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’e0230926-cecd-11e8-b61e-27f77e03c154′]

प्राप्त जानकारी अनुसार इस मामले में योगेश चाथे (24, ताडीवाला रोड) ने शिकायत दर्ज करवायी है। शिकायतकर्ता रिटायर फौजी का बेटा है। इस मामले में बालाजी रंगनाथ (46) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता की शिकायत अनुसार उनके पिता पहले फौज में थे, जो फौज से रिटायर हुए हैं। वो रोजाना काफी शराब पीते हैं। रिटायर फौजी और उनकी पत्नी के बीच रोजाना इस बात को लेकर वाद विवाद होता रहता है।

गुवाहाटी में विस्फोट, 4 घायल

12 सितंबर की दोपहर 1 बजे के करीब ताडीवाला रोड में क्रपा सोसायटी में यह घटना घटी। रिटायर फौजी और उनकी पत्नी के बीच वापस से शराब पीने को लेकर वाद विवाद हुआ। रिटायर फौजी की मां उसे समझा रही थी, शराब मत पिया करो। इस बात को लेकर दोनों में वाद विवाद हुआ। वाद विवाद इतना बढ़ गया कि कमर में लगायी गई पिस्तौल को निकालकर आरोपी ने अपनी पत्नी पर पिस्तौल तान दी और फायरिंग की। पर पत्नी को गोली नहीं लगी। इस घटना के समय शिकायतकर्ता वहीं मौजूद थे, उन्होंने इस झगड़े में बीच बचाव किया और तुरंत इस बात की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस इस मामले में अधिक जांच कर रही है।

[amazon_link asins=’B071HWTHPH,B01FM7GGFI’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’0287a979-cece-11e8-9490-93d3c3488fd8′]