माथेरान, महाबलेश्वर, कार्ला और कोकण के रिसॉर्ट पर्यटकों से भरे

कर्जत, 21 नवंबर पर्यटन को खोलते हुए पर्यटकों को अपने पसंद के माथेरान हिल स्टेशन पर बड़ी संख्या में जुटने की शुरुआत की है।  यहां पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने मिनी ट्रेन सेवा शुरू होने के बाद हर दिन पर्यटको की भीड़ बढ़  है।  इसलिए सभी हॉटेलधारक और माथेरान के लोग अपनी सतर्कता बरतते हुए पर्यटकों को सेवा देने और पर्यटकों का उचित ध्यान रखने की अपील माथेरान नगरपालिका के नगराध्यक्ष प्रेरणा सावंत ने पर्यटकों से की है।

कोरोना के प्रादुर्भाव को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने 25 मार्च से देशभर लॉकडाउन लगा  दिया था।  इस दौरान केवल जीवनावश्यक वस्तुओं की सप्लाई वाले दुकान ही खुले थे।  जबकि लॉकडाउन में राज्य की सीमा केवल अत्यावश्यक परिवहन लिए खुला रखा गया था। महाराष्ट्र में सभी कुछ बंद था।  इसलिए अप्रैल से अगस्त के बीच एक जिले से दूसरे जिले जाना या एक राज्य से दूसरे राज्य जाने के लिए ई-पास की जरुरत होती थी।  अब राज्य से जिलाबंदी हटा ली गई है।  गोवा और कर्नाटक राज्य सरकार ने सीमा खोल दिया है।  इसलिए एक सितंबर से पर्यटन बढ़ने लगा है।  महाबलेश्वर, माथेरान, कार्ला और कोकण के  रिसॉर्ट  पर्यटकों से भरने लगा है।