राहत: पुणे जिले में नए से तिगुनी हुई कोरोना मुक्तों की संख्या

24 घन्टे में मिले 3208 नए मरीज; 10, 091 ने दी महामारी को मात

संवाददाता, पुणे। पुणे जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या के लगातार गिरते आलेख से राहत महसूस की जा रही है। गुजरे 24 घँटों के भीतर जिले 3208 नए मामले सामने आए वहीं 9838 लोग कोरोना मुक्त हुए हैं। जिले में मंगलवार को संक्रमितों संख्या 9 लाख 72 हजार 688 तक पहुंच गया है, जिसमें से 8 लाख 86 हजार 318 मरीज अस्पताल से घर लौट गए हैं। जिले में 71 हजार 21 मरीजों का इलाज जारी है। वहीं अब तक 15 हजार 349 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। पुणे जिले में कोरोना से मृत्यु का प्रमाण 1.58 फीसदी और रिकवरी रेट 91.12 फीसद दर्ज हुआ है।

पुणे के संभागीय आयुक्त सौरभ राव द्वारा जारी किए गए बयान के अनुसार, पूरे पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सोलापुर, सांगली, कोल्हापुर) में बीते 24 घँटे के भीतर कोरोना के 9237 नए मरीज मिले हैं। इसमें अकेले पुणे जिले के 3208 मरीज शामिल है। इसके अलावा सातारा में 756, सोलापुर में 2633, सांगली में 1265 और कोल्हापुर जिले में 1375 नए संक्रमित मरीजों का समावेश है। राहत की बात है कि पूरे संभाग में आज 15 हजार 582 संक्रमित कोरोना मुक्त हुए हैं। इसमें पुणे जिले के 9838, सातारा जिले के 532, सोलापुर जिले के 1885, सांगली जिले के 2291 व कोल्हापुर जिले के 1036 मरीज शामिल हैं।

पूरे संभाग में अब तक 79 लाख 14 हजार 248 लोगों की कोविड टेस्ट की गई जिसमें से 14 लाख 35 हजार 833 लोग संक्रमित पाए गए हैं। उनमें से 12 लाख 67 हजार 470 मरीजों ने कोरोना मुक्त हुए हैं। फिलहाल एक लाख 40 हजार 765 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि 27 हजार 598 मरीजों की मौत हुई है। संभाग का रिकवरी रेट 88.27 फीसदी व डेथ रेट 1.92 फीसदी दर्ज हुआ है। कोरोना प्रतिबंध टीकाकरण मुहिम के तहत अब तक पुणे जिले में 25 लाख 15 हजार 23, सातारा जिले में 6 लाख 84 हजार 963, सोलापूर जिले में 4 लाख 78 हजार 662, सांगली जिले में 6 लाख 48 हजार 662 और कोल्हापूर जिले में 11 लाख 20 हजार 182 नागरिकों को टीके लगाए गए है।

सातारा जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख 37 हजार 424 हो गया है। इसमें से 1 लाख 11 हजार 361 मरीज इलाज के बाद घर लौट गए हैं जबकि 2605 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 23 हजार 458 मरीजों का इलाज जारी है। सोलापुर जिले में मरीजों की संख्या आज एक लाख 34 हजार 644 हो गई है। इसमें से 1 लाख 13 हजार 256 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है जबकि 3570 की मौत हो चुकी है। जिले के अस्पतालों में फिलहाल 17 हजार 818 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। सांगली जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख 648 हो गया है। इसमें से 83 हजार 526 मरीज स्वस्थ हो चूके हैं। जबकि 2970 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अभी 15 हजार 152 मरीजों का इलाज जारी है। कोल्हापुर में 89 हजार 429 संक्रमितों में 3104 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 73 हजार 9 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। अभी 13 हजार 316 मरीजों का इलाज चल रहा है।