मरीजों की संख्या में मामूली गिरावट से पुणे जिले में राहत

24 घँटे के भीतर कोरोना के 9621 नए मामले
पुणे। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के बीच पुणे जिले को थोड़ी राहत मिली है। जिले में गत 24 घँटे के भीतर 9621 नए मामले सामने आए हैं। जबकि सोमवार को यह आंकड़ा 12 हजार 377 था। मंगलवार को कोरोना के संक्रमितों का आंकड़ा 6 लाख 58 हजार 14 तक पहुंच गया है, जिसमें से 5 लाख 47 हजार 581 मरीज अस्पताल से घर लौट गए हैं। फिलहाल अस्पतालों में 99 हजार 729 मरीजों का इलाज जारी है। अब तक 10 हजार 704 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। जिले में कोरोना से मृत्यु का प्रमाण 1.63 फीसदी दर्ज हुआ है जबकि रिकवरी रेट 83.22 फीसद रह गया है।
पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर) में संक्रमितों का आंकड़ा 9 लाख पार कर गया है। वहीं कोरोना की चपेट में आकर अब तक 18 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। संभाग में सोमवार तक कुल 55 लाख 77 हजार 564 लोगों की टेस्ट की गई है। उनमें से अब तक 9 लाख 15 हजार 283 संक्रमित पाए गए हैं। उनमें से 7 लाख 72 हजार 992 मरीजों ने कोरोना मुक्त हुए हैं। फिलहाल एक लाख 23 हजार 827 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि अब तक 18 हजार 464 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। संभाग का रिकवरी रेट 84.45 फीसदी व डेथ रेट 2.02 फीसदी दर्ज हुआ है।
पुणे के संभागीय आयुक्त सौरभ राव के अनुसार, पुणे संभाग में बीते 24 घँटे के भीतर कोरोना के 12 हजार 384 नए मरीज मिले हैं। इसमें अकेले पुणे जिले के 9621 मरीज शामिल है। इसके अलावा सातारा में 1016, सोलापुर में 913, सांगली में 526 और कोल्हापुर जिले में 308 नए संक्रमित मरीजों का समावेश है। राहत की बात है कि संभाग में आज कुल 9742 संक्रमित कोरोना मुक्त हुए हैं। इसमें पुणे जिले के 8151, सातारा जिले के 402, सोलापुर जिले के 83, सांगली जिले के 277 और कोल्हापुर जिले के 99 मरीज शामिल हैं।
अन्य जिलों की आबोहवा
सातारा जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 74 हजार 348 हो गया है। इसमें से 63 हजार 338 मरीज इलाज के बाद घर लौट गए हैं जबकि 1954 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 8556 मरीजों का इलाज जारी है। सोलापुर जिले में मरीजों की संख्या आज 72 हजार 138 हो गई है। इसमें से 60 हजार 922 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है जबकि 2131 की मौत हो चुकी है। जिले के अस्पतालों में फिलहाल 9085 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। सांगली जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 56 हजार 80 हो गया है। इसमें से 50 हजार 179 मरीज स्वस्थ हो चूके हैं। जबकि 1852 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अभी 4049 मरीजों का इलाज जारी है। कोल्हापुर में 54 हजार 703 संक्रमितों में 1823 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 50 हजार 472 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। अभी 2408 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।