शादी के बाद पहली बार ससुराल पहुंची रेखा को सास ने धक्के देकर निकाला था बाहर

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – बॉलीवुड में रेखा का पर्सनल जीवन काफी चर्चा में रहा हैं। उनकी लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने अफेयर से लेकर शादी तक खूब सुर्खियां बटोरी थीं। बॉलीवुड खबरों के मुताबिक, उस वक़्त रेखा का अफेयर बीते ज़माने के बॉलीवुड एक्टर विनोद मेहरा के साथ था। विनोद मेहरा सबसे ज्यादा रेखा से अफेयर की खबरों के दौरान सुर्खियों में रहते थे।

यासीर उस्मान की किताब ‘रेखा: एन अनटोल्ड स्टोरी’ में किये गए ज़िक्र के मुताबिक, विनोद मेहरा ने रेखा से शादी की थी। उनकी शादी कोलकाता में हुई थी। बाद में विनोद मेहरा, रेखा को अपने घर ले गए लेकिन विनोद मेहरा की मां कमला मेहरा ने रेखा को बहू के रूप में स्वीकार नहीं किया। रेखा जब विनोद मेहरा के घर पहुंची और अपनई सांस के पैर छूने लगी तो कमला मेहरा ने रेखा को धक्का दे दिया। इतना ही नहीं, कमला मेहरा ने रेखा को घर में घुसने ही नहीं दिया। उन्होंने रेखा को खूब भला बुरा कहा और गालियां भी दीं। जिसके बाद विनोद मेहरा ने रेखा को उनके घर चले जाने कहा। और यह रिश्ता टूट गया। लेकिन इन दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को नहीं स्वीकारा हैं।