मतदान की आयु घटाना भरोसे का संदेश था : राहुल

नई दिल्ली (आईएएनएस) : समाचार ऑनलाईन – पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने पिता व पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गांधी को मतदान की आयु को 21 से घटाकर 18 करने के लिए याद किया। उन्होंने कहा कि यह भारत के युवाओं पर भरोसा जताने का स्पष्ट संदेश था। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “मतदान की आयु 21 साल से घटाकर 18 साल करने से राजीव गांधी ने पांच करोड़ नए मतदाताओं को जोड़ा। यह भारत के युवाओं में भरोसे का एक स्पष्ट संदेश था कि आप योग्य हैं और भारत आप में विश्वास करता है।”

यह टिप्पणी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा अपने पति के देश निर्माण में योगदान को याद करने के एक दिन बाद आई है।

दिवंगत नेता की मंगलवार को 75वीं जयंती थी।

राजीव गांधी की मई 1991 में तमिलनाडु के श्रीपेरम्बदूर में चुनाव प्रचार अभियान के दौरान हत्या कर दी गई थी।