पूरी सावधानी बरतते हुए की जाएगी रिक्रूटमेंट रैली

पुणे : कोरोना महामारी अब नियंत्रण में दिख रही है। इस कारण जामनगर में रिक्रुटमेंट रैली का सफल आयोजन किया गया। 1 फरवरी से 15 फरवरी तक हुई इस रैली ने इस वातावरण में अतिआवश्यक आत्मविश्वास पैदा किया है। इस रैली का आयोजन सभी सावधानियों और प्रोटोकॉल के सख्त कार्यान्वयन के साथ किया गया था।

रिक्रुटमेंट वर्ष 2021-2022 की शुरुआत 01 अप्रैल 2021 से होगी। और यह रैली बैक टू बैक महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, दमन, दीव, दादरा और नगर हवेली के भौगोलिक क्षेत्र को कवर करेगी।  सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) के सभी जिलो को ज़िम्मेदारी सौंप दी है। एआरओ औरंगाबाद औरंगाबाद, बुलदाना, हिंगोली, जलगाँव, जालना, नांदेड़ और परभणी जिलों को कवर करेगा। एआरओ अहमदाबाद में अहमदाबाद, आणंद, अरवल्ली, बनासकांठा, भरूच, छोटा उदेपुर, दाहोद, डांग्स, गांधीनगर, खेड़ा, महिसागर, मेहसाणा, नर्मदा, नवसारी, पंचमहल, साबरकांठा, सूरत, तापी, वडोदरा, वलसाड, दादरा नगर हवेली और दमन शामिल होंगे।

RO (HQ), पुणे पुणे, अहमदनगर, बीड, लातूर, उस्मानाबाद और सोलापुर के जिलों को कवर करेगा। एआरओ नागपुर नागपुर, वर्धा, वाशिम, अमरावती, भंडारा, गोंदिया, गढ़चिरोली, चंद्रपुर, अकोला और यवतमाल जिलों को कवर करेगा। एआरओ मुंबई मुंबई शहर और मुंबई उपनगर, ठाणे रायगढ़, नासिक, पालगढ़, धुले और नंदुरबार के जिलों को कवर करेगा। एआरओ कोल्हापुर कोल्हापुर, सतारा, सांगली, सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी और गोवा राज्य को कवर करेगा। एआरओ जामनगर में जामनगर, पोरबंदर, राजकोट, अमरेली, भावनगर, जूनागढ़, सुरेंद्रनगर, कच्छ, दीव, गिर सोमनाथ, बोटाद, मोरबी, देवभूमि द्वारका और पाटन शामिल होंगे।

इन रैलियों के दौरान भारी भीड़ होने की उम्मीद है इसलिए इसे कोविड फ्री बनाने के लिए सिविल एडमिनिस्ट्रेश्न के साथ मिलकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ की जाएगी।