Ratnagiri | मछली पकड़ने गया युवक पानी में बह गया ; 30 घंटे के बाद मिला शव 

रत्नागिरी (Ratnagiri News), 21 सितंबर : मंडनगढ तालुका (Ratnagiri) के म्हाप्रल कुंभारली का एक व्यक्ति रविवार की दोपहर मछली पकड़ने के लिए गया था जो पानी में डूब (Drowned) गया।  उसका शव सोमवार की देर शाम (Ratnagiri) म्हाप्रल की खाड़ी (Mhapral Gulf) के पास मिला।  मृतक का नाम अंकुश वाघमारे (Ankush Waghmare) (40 ) है।

रविवार 19 सितंबर की दोपहर डेढ़ बजे सावित्री नदी (Savitri River) के किनारे आम्बेत म्हाप्रल पुल (Ambet Mhapral Bridge) के बाई तरफ मछली पकड़ने का काम चल रहा था।  कहा जा रहा है कि इसी  दौरान अंकुश वाघमारे ने अचानक पानी में छलांग लगा दी।  इसके बाद वह पानी के प्रवाह में बह गया।

एक व्यक्ति के पानी में छलांग लगाने की घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण और पुलिस (Police) तुरंत मौके पर पहुंचे और अंकुश की तलाश शुरू की।  20 सितंबर की देर शाम अंकुश का शव बरामद किया गया।  करीब 30 घंटे के बाद शव को ढूंढने में पुलिस सफल रही।

इस मामले की जांच मंडनगढ पुलिस (Mandangarh Police) के सहायक पुलिस सब इंस्पेक्टर गफार सय्यद (Assistant Police Sub Inspector Ghafar Sayyed) कर रहे है।

 

 

———————————————————————————————————————————————–

 

Maharashtra | दर्दनाक ! 12 वर्षीय लड़की को कंधे पर बिठाकर उपचार के लिए 30 किलोमीटर पैदल चला

गढ़चिरोली (Gadchiroli News), 21 सितंबर : Maharashtra | जिले में अभी भी प्रयाप्त चिकित्सा सुविधा (Medical Facility) नहीं है।  इसकी वजह से दुर्गम आदिवासी क्षेत्र के नागरिकों को उपचार के लिए मरीजों को कंधे पर ले जाना पड़ रहा हैं।  इसी तरह की एक दिल दहला देने वाली घटना (Maharashtra) सामने आई है।  अबूझमाड़ (Abujhmad) परिसर में एक 12 वर्षीय लड़की को उपचार के लिए कंधे पर बिठाकर करीब 30 किलोमीटर पैदल चलने की घटना सामने आई है।

Maharashtra | खेत का काम निपटाकर अपने भाई के साथ घर जाने के दौरान तेज़ गति से आ रही टिप्पर ने बाइक को मारी टक्कर