Ratnagiri News | कोंकण में स्थाई उपाय के लिए 3 हज़ार 700 करोड़ का पैकेज, राज्य सरकार का बड़ा निर्णय

रत्नागिरी : समाचार ऑनलाइन – Ratnagiri News | रायगढ़ (Raigad) और रत्नागिरी (Ratnagiri ) में हुई अतिवृष्टि से बाढ़ की स्थिति (Flood due to heavy rain) पैदा हो गई है। इस बाढ़ के संकट में चट्टानें गिरने (Landslide) की भी घटना भी घटी है जिसमे कई लोगों ने अपनी जान गंवाई है। कभी चक्रवात तो कभी बाढ़ तो कभी चट्टान गिरने की घटना की वजह से कोंकण के लोग हमेशा संकट में फंसते रहते है। कोंकणवासियों को इस संकट से स्थाई रूप से बाहर निकालने के लिए राज्य सरकार (Maharashtra Government) ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

रत्नागिरी में हुई अतिवृष्टि के क्षेत्रों का निरीक्षण करने के बाद राज्य के मदद और पुर्नविकास मंत्री विजय वडेट्टीवार (Redevelopment Minister Vijay Wadettiwar) ने संज्ञान लिया है। खेड़ के दौरे पर वडेट्टीवार ने कहा कि हमेशा कोंकण में अलग अलग तरह का संकट आता रहता है। इन संकटों को दूर करने के लिए स्थाई हल के रूप में अंडरग्राउंड केवल वायर डालने की आवश्यकता है। क्योंकि बारिश , हवाएं चलने पर बिजली ठप हो जाती है। अंडरग्राउंड केवल वायर से यह संकट खड़ा नहीं होगा। इसके लिए हमने अभी 3700 करोड़ रुपए के पैकेज मुख्यमंत्री की उपस्थिति में समिति से मंजूर कराया है।

खेड़ में चट्टानें गिरी
खेड़ के पोसरे-बौद्धवाड़ी में अतिवृष्टि की वजह से चट्टानें गिरने की घटना घटी थी। इस दुर्घटना में मिटटी का बड़ा टुकड़ा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जिसका शव आज सुबह मिली। अब तक मिटटी में दबे 6 लोगों के शव निकाले जा चुके है। अभी भी इसमें 11 लोगों के फंसे होने की आशंका है।

घटनास्थल पर एनडीआरएफ, (NDRF) सैन्य दल, क्विक रिस्पांस टीम (Quick Response Team) के जवान पिछले 24 घंटे से बचाव और मदद कार्य कर रहे है। मध्य रात्रि 3 पोकलन मशीन पोसरे में दाखिल हुई । आज से मदद कार्य में तेज़ी आ गई है। कई मुश्किलों का सामना करते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू है।

Web Title :  Ratnagiri News | maharashtra government passed 3700 crore package for permanent solution in konkan said vijay wadettiwar

Kolhapur Flood 2021 | कोल्हापुर में सड़क 15 फ़ीट धसने से 20 गांवों का संपर्क टुटा ; गगनबावडा तालुका के अणदूर – धुंदवड़े की सड़क धसी (वीडियो )