राजस्थान : नदी में गिरी बारातियों से खचाखच भरी बस, पानी में डूबने से 24 की मौत

बूंदी : समाचार ऑनलाइन – राजस्थान के बूंदी जिले में एक बड़ा बस दुर्घटना हो गया। से एक बड़ी में बुधवार सुबह बारातियों से भरी एक बस नदी में गिर गई। जहां बारातियों से भरी एक बस मेज नदी में गिर गई। इस बड़े हादसे में 24 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, बस कोटा जिले बारात लेकर सवाईमाधोपुर जा रही थी। इस दौरान कुल 30 लोग बस में सवार थे। यह घटना हाईवे के पापड़ी गांव में हुई।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन, कलेक्टर अंतर सिंह और एसपी शिवराज सिंह घटनास्थल पर पहुंच चुके है। हर तरफ भड़दड मच गयी है। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मौके पर नदी के आर-पार सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे के वक्त बस की रफ्तार काफी तेज थी। मेज नदी के पुल पर बस अनियंत्रित हो गई और नदी में जा गिरी। ग्रामीणों ने ही पुलिस और प्रशासन को सूचना दी है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, मरने वालों में अधिकांंश पुरुष हैं।

दुर्घटनाग्रस्त बस एक निजी बस थी। सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। जबकि कुछ लोगों का यह भी कहना है कि कुछ लोग अभी भी फंसे हो सकते हैं।  हालांकि इनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है इसके अलावा प्रशासन ने मृतक संख्या की पुष्टि नहीं की है।