मुंबई के सायन हॉस्पिटल में फिर एक महिला के साथ बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार 


मुंबई:  समाचार ऑनलाइन –
देशभर में महिलाओं की सुरक्षा की स्थिति बेहद गंभीर होती जा रही है। आज महिलाएं कही भी महफूज नहीं है। ताज़ा घटना सायन के लोकमान्य तिलक मनपा हॉस्पिटल से सामने आई है। यहां एक महिला के साथ दुष्कर्म होने की चौकाने वाली घटना घटी है। मदद करने के बहाने अज्ञात व्यक्ति दवारा दुष्कर्म करने का आरोप महिला ने लगाया है। पीड़ित महिला के रिश्तेदार का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। उसी मरीज की देखभाल के लिए पीड़ित महिला वहां साथ रह रही थी। इसी दौरान मदद करने के बहाने आरोपी ने महिला को ओपीडी बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन इस घटना से मनपा हॉस्पिटल की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए है। ऐसा लगता है की हॉस्पिटल में मरीज और उनके परिजनों की सुरक्षा राम भरोसे हैं।

पुलिस कांस्टेबल की पत्नी के साथ भी हुआ बलात्कार
देशभर में महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न की घटनाएं दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। इसी क्रम में एक पुलिस कांस्टेबल की पत्नी को पुलिस कॉलोनी से जबरन उठाकर उसके साथ दुष्कर्म करने की चौंकाने वाली घटना भी सामने आई है। इस घटना की जानकारी किसी को देने पर घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी महिला को आरोपी ने दी थी। 7 मई को राजस्थान के डूंगरपुर में यह घटना घटी। अलवर के कठमूर में सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटी थी जिसकी देशभर में चर्चा हो रही है। इस मामले में केस दर्ज हुआ है लेकिन आरोपी अबतक फरार है।

आरोपी को महिला पहले से जानती थी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ऋषभदेव पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाला भूधर के रहने वाले सुरेश नाम के व्यक्ति पर एक पुलिस कांस्टेबल की पत्नी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़ित महिला दो वर्ष पहले ट्यूशन पढ़ाती थी। आरोपी भी महिला के पास पढ़ने आता था। दोनों की पहचान इसी दौरान हुई थी। इसके बाद आरोपी और महिला के बीच फ़ोन पर बात होने लगी। इस दौरान आरोपी ने महिला का अश्लील फोटो लिया और इस आधार पर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।